हाल ही में गाजियाबाद में तीन सगी बहनों के नौंवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लेने वाली खबर के बाद से कोरियन लव गेम के बारे में लोग जानना चाहते हैं. दरअसल, उन बहनों के पिता ने कहा है कि तीनों कोरियन गेम को खेला करती थी. उन तीनों को वह गेम खेलते-खेलते उसकी आदत हो चुकी थी. तीनों बहनों को उस गेम की इतनी आदत हो चुकी थी कि न तो वह स्कूल जाती न घर से बाहर निकलती है. यहां तक की अपने नामों को भी उन्होंने कोरियन रख लिया था. सुसाइट नोट में लिखा था कि सॉरी मम्मी-पापा हम उस गेम को नहीं छोड़ पा रहे हैं.
ऐसे में कई सवाल उठने शुरू हो चुके हैं कि कैसे पता करें कि हमारा बच्चा भी फोन चलाता है. तो कौन से गेम खेलता है. आखिर उस गेम में ऐसा क्या है. आइए हम आपके सारे डॉउट को क्लियर करते हैं. पहले जानते हैं कि उन बच्चियों द्वारा खेला जाने वाला कोरियन गेम आखिर क्या है.
दरअसल, इस गेम में सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए कोई अनजान व्यक्ति यूजर को संपर्क करता है. उसके बाद वह अपने आप को कोरियन बताकर दोस्ती को आगे बढ़ा प्यार को बढ़ाता है. जैसे ही वह व्यक्ति का भरोसा जीत लेता है. वह उन्हें कई टास्क देता है. हालांकि, शुरू में तो ये टास्क काफी छोटे और आसान होते हैं. बाद में धीरे-धीरे इस गेम के लेवल को हार्ड बनाया जाता है और काफी मुश्किल और जानलेवा टास्क को करने के लिए दिया जाता है. 50 दिन तक करीब यह गेम चलता है. इन गेमों को पूरा करने साथ ही इनमें डर को पैदा कर दबाव डाला जाता है. कई रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने ऑनलाइन गेम के कारण आत्महत्या के मामलों के बढ़ने की बात की है.
ऐसी स्थिति में पेरेंट्स को क्या करना चाहिए और किन संकेतों पर नजर रखनी चाहिए
हालांकि, कई पेरेंट्स सोचते ही वह उन्हें मोबाइल ही न दें. यह बिल्कुल गलत है. उन्हें उनको फोन को देने से मना नहीं करना चाहिए बल्कि दूसरे तरीके को अपनाकर उन्हें अन्य कामों में व्यस्त कराना चाहिए, जिससे की वह अपना दैनिक दिनचर्या को पूरा बिता सके. हालांकि, अगर आपको लग रहा है कि आपका बच्चा किसी गेम को खेलने में ज्यादा व्यस्त है. तो ऐसी स्थिति में उससे बातें करें. ताकि वह आपसे मन की बात को बोल सके. वह लोग जो अपने बच्चे को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं. तो ऐसे में वह पेरेंटल कंट्रोल भी लगा सकते हैं. अगर आपको लग रहा है कि आपका बच्चा हाल ही में फोन ज्यादा चलाने लगा है या वह घर से बाहर नहीं जाना चाहता है. तो ऐसी स्थिति में आप इन तरीकों को कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका, दिल्ली हाई कोर्ट में निकली बंपर भर्ती, जानें कितनी सैलरी मिलेगी?
