गुजरात से एक घिनौनी घटना सामने आयी है. भरुच में एक 63 साल का ट्यूशन टीचर एक 13 साल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करता था. पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
ट्यूशन टीचर ने किया नाबालिग से दुष्कर्म
गुजरात से एक हैवानियत भरी घटना सामने आयी है. यहां एक ट्यूशन टीचर ने एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस वारदात के बाद छात्रा प्रेग्नेंट हो गई. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक दिन छात्रा के पेट में दर्द हुआ. पेट में दर्द होने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि छात्रा प्रेग्नेंट है.
पेट दर्द से सामने आया सच
दरअसल पूरा मामला गुजरात के भरुच के अंकलेश्वर का है. यहां एक 63 साल का ट्यूशन टीचर 13 साल की नाबालिग छात्र के साथ दुष्कर्म करता था. जानकारी के मुताबिक टीचर छात्रा को रविवार को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने से बुलाता था. जब पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत हुई तो फैमिली के लोग उसे अस्पताल ले गए. जब अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि छात्रा प्रेग्नेंट है.
छात्रा की मां ने दर्ज कराई शिकायत
इस घटना के बाद पीड़िता की मां ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की. इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीचर को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस से शिकायत में मां ने बताया कि इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी टीचर किसी को कुछ ना बताने की धमकी भी देता था.
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग टीचर छात्रा को रविवार को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने बुलाता था. जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था. टीचर की धमकी के चलते शुरुआत में छात्रा ने इस घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताया. जिसके बाद पेट दर्द की जांच में यह पूरा मामला सामने आ गया. जांच में पता चला कि छात्रा डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट है. इसके बाद छात्रा ने पूरी घटना के बारे में बता दिया. इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है.
