Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों को चाइनीज मांझे से सावधान रहने को कहा है, उन्होंने बच्चों के नाम अपनी पाती में लिखा कि किताबों से दोस्ती करे. इसके अलावा अपने संदेश में सीएम ने बोर्ड स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं भी दी है. उन्होंने अपनी पाती में बच्चों को मोबाइल की लत से भी आगाह किया. पढ़िए सीएम ने क्या संदेश दिया….
चाइनीज मांझे से दूरी बनाएं
अपनी पाती में सीएम योगी ने कहा है कि पतंग से प्रेम ठीक, लेकिन चाइनीज मांझे से दूरी बनाएं. उन्होंने लिखा कि चाइनीज मांझे के खिलाफ चल रहे अभियान में बच्चे भी सहयोग कर सकते हैं. चाइनीज मांझा बिकता दिखे तो परिजनों के जरिए पुलिस को इसकी सूचना दें.
किताबों से करें दोस्ती
सीएम योगी ने बच्चों को समझाते हुए लिखा कि मोबाइल से दूर रहें, ये आपका कीमती समय चुरा लेता है. मोबाइल गेम व रील कई घंटे बर्बाद करते हैं. इसके अलावा आंखें भी कमजोर होती हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाइल की जगह किताबों से दोस्ती कर लें और परिवार के साथ समय बिताएं.
बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों को शुभकामनाएं
सीएम योगी ने बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने अपनी पाती में लिखा कि बिना डरे, ध्यान से प्रश्न पत्र पढ़कर उत्तर लिखें. नकारात्मक विचारों से दूर रहे, प्रयास में कमी न रखें. लिखा…कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन.
यूपी में चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित
उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही कड़ा रुख अपनाया हुए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि चाइनीज मांझे की वजह से किसी व्यक्ति की मृत्यु होना हत्या के समान है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद इसकी उपलब्धता गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है. उन्होंने पुलिस और प्रशासन को प्रदेशव्यापी सघन छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए. सीएम योगी ने कहा कि जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. चाइनीज मांझा न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि यह आमजन, बच्चों और पशु-पक्षियों के लिए भी जानलेवा खतरा है.
