उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक पति ने 1 हजार रुपए के लालच के चलते अपनी ही पत्नी को अपने दोस्तों के हवाले कर दिया. जिसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया.
पति ने कर दिया पत्नी का सौदा
उत्तर प्रदेश के बदायूं से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने रिश्तों के ऊपर पैट्रोल डालते हुए अपनी ही पत्नी का सौदा कर दिया. इस घटना के बाद में पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पूरा मामला बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का है. इस पूरे मामले की शुरुआत 6 फरवरी को हुई थी. इस दिन आरोपी पति ने उसकी पत्नी को गैस चूल्हे के कागजों को बनवाने के लिए घर से बाहर निकाला था.
रास्ते में पहले से मौजूद थे दोस्त
इस मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि जब वे घर से बाहर निकले, तो सुरैनी पापड़ी तिराही के पास पहुंचे और वहां पर उसके पति के 2 दोस्त पहले से ही खड़े हुए थे. पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने एक हजार रुपए के लिए उसे दोस्तों के हवाले कर दिया. आरोपी पति के दोस्तों के नाम पप्पू और बालकिशन बताए जा रहे हैं. पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसे दोस्तों के वाले कर दिया और फिर खुद किसी काम का बहाना देकर वहां से चला गया.
घर की जगह सूनसान बाग में ले गए आरोपी
आरोप है कि पति ने उसकी पत्नी को दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर घर वापस लौट जाने को कहा. जिसके बाद महिला उनके साथ बैठ गई, लेकिन इस दौरान आरोपी दोस्त महिला को घर की जगह रास्ते में मौजूद एक सूनसान बाग में लेकर चले गए. जिसके बाद दोनों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. जिसके बाद आरोपी व्यक्ति पीड़िता को उसी हालत में छोड़कर फरार हो गए.
पति ने घटना के बाद दिया हैरान करने वाला जवाब
आरोपियों के भाग जाने के बाद में पीड़िता किसी तरह से घर पहुंची और अपने पति को इस घटना के बारे में बताया. जिसके बाद पति ने कहा कि वो उससे ऐसे ही पैसे कमाएगा. जिसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर पूरे मामले की शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीड़िता के पति समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ मामा दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें- रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ सब-इंस्पेक्टर, सरयू किनारे मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
