Uttar Pradesh news: उत्तर प्रदेश से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक नवजात शिशु की मौत अस्पताल में नर्सिंग होम की लापरवाही की वजह से हो गई है. इस घटना के बाद नवजात शिशु के माता-पिता दोनों का ही बुरा हाल है. घटना बिठुर कस्बे में राजा नर्सिंग होम का है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, नवजात बच्ची का जन्म दोपहर में ऑपरेशन से हुआ था. जन्म के बाद बच्ची को मां-बाप से कई घंटों से दूर रखा था. परिजनों के जिद करने के बाद भी स्टाफ ने उन्हें उनका शिशु नहीं दिखाया. काफी देर बाद जब परिजनों में हंगामा किया तब जाकर डॉक्टर ने बताया कि प्रसव के बाद बच्ची को वार्मर मशीन पर रखा गया था और पूरी बातें बताई. मशीन के ज्यादा गर्म हो जाने के कारण बच्ची का पूरा शरीर झुलस कर काला पड़ चुका है.
ये भी पढ़ें: घर के बाहर से मासूम लापता, कई दिन से FIR के लिए भटकता रहा परिवार, खेतों में देखा तो निकल गई चीख….
दो साल पहले हुई थी शादी
नवजात शिशु के पिता अरुण निषाद कानपुर के बाकरगंज रमेलनगर रहने वाला है. उसकी शादी दो साल पहले ही हुई थी. परिवार वालों ने कहा कि उनकी बहू की ये पहली ही बेटी थी जो काफी इलाज के बाद में हुई थी. परिजनों ने पुलिस के पास नर्सिंग होम के खिलाफ में मुकदमे को दर्ज कराया है, जिसके बाद डॉक्टर के दोस्त ने बताया कि राजा नर्सिंग होम अस्पताल के मालिक की तबीयत फिलहाल खराब चल रही है. इसी कारण से उन्हें भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें: रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ सब-इंस्पेक्टर, सरयू किनारे मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
