उत्तर प्रदेश से एक अजीब मामला सामने आ रहe है. घटना उत्तर प्रदेश की झांसी की है. दरअसल, यहां तीन बच्चों की मां ने अपने ही पति की हत्या करवा दी है. बताया जा रहा हैं कि पत्नी किसी और से प्यार करने लगी थी. इसी की वजह से उसने अपने पति को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया था. आइए जाने पूरा मामला क्या था.
दोनों 6 महीने पहले मिले फैसबुक के जरिए
दरअसल, जगभान हमेशा काम के कारण घर से बाहर रहा करता था. वह हर 3-4 महीने में अपने घर वापिस आया करता था. वह ट्रेन वैंडर का काम किया करता था. जगभान और उसकी पत्नी किरण के तीन बच्चे थे. हमेशा की तरह इस बार भी अपने परिवार से मिलने के लिए आया हुआ था. जगभान के बाहर रहने के दौरान उसकी पत्नी को 6 महीने पहले फेसबुक पर एक लड़का मिला था. वह दोनों इस बीच एक दूसरे से प्यार करने लगे थे. दोनों का प्यार इतना ज्यादा बढ़ गया कि युवक ने उसके नाम का टैटू भी करवा लिया था.
किरण जिसकी आयु 40 है. वहीं, उसका प्रेमी शिवकुमार लौधी 35 साल का है. वह किरण से मिलने अक्सर गांव आया करता था. हालांकि, दोनों के प्यार के बीच में किरण का पति था, जिसके बाद दोनों ने मिलकर जगभान को मारने का प्लान बनाया.
जगभाग को मारने के लिए 1 फरवरी का दिन चुना गया था. वह जगभान को झांसी मिला उसे शराब पिलाई और शिवकुमार और उसके दोस्त धमेंद्र ने मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.
पुलिस ने की जांच शुरू
पुलिस की जांच में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ था. दरअसल, जगभान एक दिन पहले ही अपने रिश्तेदार से उस स्टेशन पर मिला था और उसके अगले ही दिन उसकी मौत वहीं हो गई थी. पुलिस ने किरण उसके प्रेमी और दोस्त सभी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. मामले की जांच की जारी है. आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन आदि चीजों को बरामद कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ड्रग्स का भंडाफोड़! साबुन के पैकेट से निकली करोड़ों की हेरोइन, यात्री को किया गया गिरफ्तार
