सोशल मीडिया में अभी के समय में एक वीडियो काफी वायरल हो रही है. वायरल वीडियो मुंबई के लोकल ट्रेन का है. दरअसल, मुंबई लोकल ट्रेन में हमेशा भीड़ देखते को मिलती है. लोगों की इसमें पैर रखने की जगह तक नहीं मिलती है. वीडियो के सोशल मीडिया में ट्रेंडिग होने के बाद से लोग स्टेशन पर तैनात TC की जमकर सरहाना कर रहे हैं. पूरी घटना का वीडियो पास ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया था.
क्यों हो रहा वायरल वीडियो
ट्रेंडिग वीडियो में एक बुजुर्ग ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लोकल ट्रेन में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि ट्रेन से उतरने के लिए आगे आने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह स्टेशन पर गिर गए. वह चलती ट्रेन से बिल्कुल करीब में गिरे थे. वही, मौजूद TC ने लेकिन समझदारी दिखाते हुए तुरंत बुजुर्ग को पकड़ उनकी जान बचा ली.
आसपास के लोग फिर बुजुर्ग के पास मदद के लिए पहुंचे और उन्हें तुरंत प्राथमिक इलाज दिलवाया.
लोग दें रहे जमकर रिएक्शन
जैसे ही इस घटना का CCTV फुटेज वायरल हुआ. लोग भर-भर के इस वीडियो पर लाइक और कमेंट करते हुए दिखाई दिए. वह TC की बहादुरी और उस घटना में तुरंत प्रतिक्रिया देने की काफी सरहाना करते हुए दिखाई दें रहे हैं.
लोगों के साथ रेलवे अधिकारी भी टीसी की प्रशंसा कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों को ऐसी समस्या में कैसे काम करना है और कैसे हर समय सतर्क रहना है. इन सभी चीजों की ट्रेनिंग दी जाती है.
लोग एक्स पर इस वीडियो में कमेंट कर TC की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ये इंसानियत का काफी अच्छा उदाहरण है. वहीं, एक ने कमेंट किया हुआ था कि TC के सतर्कता से कार्य करने के कारण ही आज उस बुजुर्ग के साथ किसी बड़ी घटना को होने से टाला गया हैं.
ये भी पढ़ें: सुबह जेल-दोपहर में बेल! शिवम मिश्रा ने दिखाई पैसे की पावर, लैंबॉर्गिनी हादसे में मिली जमानत
