वाराणसी से बेहद अजीब मामला सामने आ रहा है. यहां एक भाई-बहन होटल में मृत पाए गए है. मामला कैंट थाना क्षेत्र का है. दोनों भाई-बहन हैदराबाद से वाराणसी के होटल में रहने आए थे. चेकआउट के समय में दोनों जब बाहर नहीं आए तो वहां के स्टाफ को उन पर शक हुआ. हालांकि, पहले दोनों को कॉल भी किया गया लेकिन आगे से कोई भी जबाव नहीं मिला. इसके बाद पुलिस को बुला कर दरवाजा खुलवाया गया. जहां दोनों भाई-बहन कमरे में मृत हालत में मिले. दोनों की पहचान धनालक्ष्मी और गणेश गोंड के रुप में हुई है.
‘Sorry forgive us’
पुलिस को दोनों के पास से एक नोट मिला था, जिसमें ‘Sorry forgive us’ लिखा हुआ था. साथ ही दोनों के पास से 6 लाख रुपये कैश भी बरामद किया गया है. शुरू की जांच में पाया गया कि दोनों ने कुछ जहरीला पदार्थ पी कर अपनी जान ली थी. मौके पर फॉरेंसिक जांच की टीम को बुलाया गया है ताकि हर एंगल से जांच की जाए.
हर एंगल से की जा रही जांच
इस मामले के बाद से पूरे इलाके में तहलका मचा हुआ है. फिलहाल दोनों के परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. मामले की हर एंगल से जांच करने के बाद ही कुछ फैसला लिया जा सकता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई करने के बाद ही पूरा मामला क्लियर होगा. आसपास के लोगों और होटल स्टाफ से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: शादी की खुशियों में पसरा मातम! डीजे पर डांस बना 19 साल के युवक की मौत की वजह, जांच में जुटी पुलिस
