अभी के समय में वैलेंटाइन वीक पूरे विश्व में कपल के बीच में सैलिब्रेट किया जा रहा है. हर साल कई ऐसे दिन आते हैं, जिन्हें लोग खुशियों के साथ मनाते हैं. ऐसे में आज हम आपके कुछ ऐसे दिन के बारे में बताने जा रहे हैं. जिनका नाम शायद ही आपने सुना हो. हालांकि, इन दिनों को मनाने के पीछे की वजह भी कई ज्यादा रोचक है, जिसे सुनकर आप सोचेंगे कि ये भी दिन मनाए जाते हैं.
Towel day
इसमें सबसे पहले नाम Towel day का है. दरअसल, ये दिन हर साल 25 मई को आता है. इसकी शुरूआत 2001 में की गई थी. यह दिन डगलस एडम्स की याद में मनाई जाती है. इन्होंने एक किताब लिखी थी, जिसका नाम ‘he hichiker guide to the galaxy’ था. किताब में उन्होंने तौलिए को किसी अंतरिक्ष यात्री के लिए सबसे महत्वपूर्ण बताया था. इसी कारण से लोग इस दिन तौलिया पहनते हैं और कई स्पेशल इवेंट भी करते हैं.
International Day of Happiness
यह दिन हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है. बता दें कि इस दिन की शुरूआत 2013 में की गई थी. इस दिन को मनाने के लिए कई सारे इवेंट भी किए जाते हैं, जिससे की लोगों में खुशियां फैले और तनाव कम हो.
World Selfie Day
21 जून को मनाया जाने वाला ये दिन लोगों के लिए आत्मप्रेम का दिन है. बता दें सेल्फी शब्द को 2013 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में डाला गया था इसी कारण से उस साल में उसे ‘वर्ड ऑफ द ईयर’ का दर्जा दिया गया था.
World Kindness Day
13 नवंबर को मनाया जाने वाला ये दिन लोगों के बीच आपसी प्रेम और करूणा को बढ़ावा देता है.
ये भी पढ़ें: अब वैलेंटाइन डे पर कोई दल नहीं कर सकता रोक-टोक! जानें ये नियम और बेफिक्र होकर पार्टनर के साथ करें सेलिब्रेट
