Valentine day 2026: अभी के समय वैलेंटाइन वीक चल रहा है. इस समय में सभी युवा कपल एक दूसरे को गिफ्ट देकर प्यार का इजहार करते हैं. हालांकि, कपल के साथ-साथ शादीशुदा जोड़े भी इन दिनों को सेलिब्रेट करते हुए दिखाई देते हैं और उन्हें किसी भी प्रकार के लोगों द्वारा टोका या रोक नहीं लगाई जाती है. मुद्दा लेकिन तब उठ जाता है जब कोई अविवाहित कपल एक दूसरे के साथ दिख जाता है. दरअसल, इस समय में कई ऐसे दल सक्रिय हो जाते हैं. जो ऐसे दिनों में युवा कपल को एक दूसरे के साथ घूमने या साथ बैठ कर खाने में आपत्ति जताते हैं. इसी में कपल के बीच सबसे ज्यादा जिस दल का डर रहता है. वह बजंरग दल है.
हालांकि, आज हम आपको बताने वाले हैं कि अगर आप अपने पार्टनर के साथ में वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट कर रहे हैं और आपको कोई ऐसा दल रोक लेता है. तो ऐसे में आप क्या कर सकते हैं. आपके क्या-क्या अधिकार है. आइए जानते हैं.
बालिग कपल होने पर कोई रोक-टोक नहीं
दरअसल, अगर कपल बालिग है और एक दूसरे की सहमति के साथ घूम रहा है. तो उनपर कोई भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर सकता है. हालांकि, कई दल उनके साथ बदतमीजी करते हैं. तो ऐसे में आप एक वीडियो सबूत के लिए बना लें.
पुलिस में कर सकते हैं शिकायत
बता दें कि संविधान के अनुच्छेद-21 के अनुसार लाइफ ऐंड लिबर्टी का अधिकार सभी को होता है. अगर कोई व्यक्ति आपके इस अधिकार का हनन करता है. तो आप पुलिस में इसकी शिकायत तक दर्ज करा सकते हैं.
कपल भी रखें इन चीजों का ध्यान
हालांकि, इसके साथ ही कपल को भी पब्लिक प्लेस की चीजों को ध्यान में रखना चाहिए. अगर कोई भी कपल किसी अश्लील हरकतों को करता हुआ दिखाई देता है. तो ऐसे में पुलिस को बोल कर वह दल आप पर कार्रवाई कर सकता है.
झूठ बोल फसाने पर क्या कर सकते हैं कार्रवाई
कई बार लेकिन कपल को ये बोल कर भी फंसा दिया जाता है कि वह दोनों साथ बैठे हैं और गलत हरकत करेंगे. तो ऐसे में अगर आपको पुलिस अवधारणा बना कर पकड़ती है. तो पुलिस अधिकारी सस्पेंड तक हो सकता है.
ये भी पढ़ें: ‘राइट टू रिकॉल’ किन देशों में लागू है ये नियम, जानें एक क्लिक में
