गुजरात के राजकोट में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में एक युवती समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार
गुजरात के राजकोट में भीषण सड़क हादसा हो गया. राजकोट जिले के जेतपुर में एक हाई स्पीड कार अचानक से डिवाइडर टकरा गई, जिसके बाद इस हादसे में एक युवती समेत 3 लोगों की मौत हो गई. इसी के साथ हादसे में एक दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयावह थी कि जैसे की कार डिवाइडर से टकराई, तो तुरंत ही कार के परखच्चे उड़ गए.
मौके पर पहुंची पुलिस
इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. सड़क हादसे के बाद में सड़क के दोनों तरफ लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को तड़के जेतलसर जंक्शन रेलवे पुल पर सड़क हादसे होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद में टीम मौके पर पहुंच गई. जहां जाकर पुलिस की टीम को पता लगा कि एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई थी.
2 हिस्सों में टूट गई कार
कार की टक्कर इतनी ज्यादा तेज थी, कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार 2 हिस्सों में टूट गई. कार के दोनों हिस्से सड़क की दोनों दिशाओं में जा गिरे. इसी कारण सड़क के दोनों साइड लंबा जाम लग गया. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि कार के अंदर 3 युवक और एक युवती सवार थे. इस हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस कर रही कारणों की जांच
इस हादसे में एक युवक घायल भी हुआ है. हादसे में मरने वालों की पहचान मुस्कान बगड़ा, अरुण और जयदीप चौहान के रूप में की गई है. घायल युवक की पहचान अमित परमार के रूप में की गई है. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बताया है कि हादसे के पीछे का कारण कार की तेज रफ्तार थी. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है और सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें- भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग! मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां, फैक्ट्री से 7 मजदूरों के शव बरामद
