राजस्थान के भिवाड़ी में मौजूद एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई. जिससे वहां काम कर रहे 8 लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद में मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग
राजस्थान से एक दुखद घटना सामने आई है. राजस्थान के भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक यह आग खुशखोड़ा औद्योगिक क्षेत्र में लगी है. आग की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक रेस्क्यू टीम ने आग लगे के बाद में फैक्ट्री के अंदर से 7 कर्मचारियों के शवों को बरामद किया है. वहीं एक मजदूर को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
फैक्ट्री से 7 मजदूरों के शव बरामद
जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार होने वाली फैक्ट्री का प्लॉट नंबर G1/118B है. फिलहाल आग लगने के पीछे के कारणों का पता अभी तक नहीं लग पाया है. फैक्ट्री में केमिकल्स की मौजूदगी के कारण आग काफी तेजी से फैल गई और वहां मौजूद मजदूरों की आग की चपेट में आने के कारण मौत हो गई. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फैक्ट्री से 7 शव बरामद हुए हैं.
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी और रेस्क्यू टीमें पहुंच गईं. प्रशासन के मुताबिक सोमवार को सुबह के समय पर फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली. जिसके बाद में तुरंत ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को वहां भेजा गया. जिसके बाद में दमकल की कई गाड़ियों ने लगभग डेढ़ घंटे तक मशक्कत करने के बाद में आग के ऊपर काबू पाया.
कंपनी की तरफ से नहीं आया आधिकारिक बयान
जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान फैक्ट्री के अंदर लगभग 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे. काम कर रहे मजदूरों में से कुछ मजदूर खुद बाहर निकल आए, लेकिन कुछ मजदूर अंदर ही फंसे रह गए. जिससे आग की लपटों में आने से वे झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. आग लगने के कारणों को पता करने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल अभी तक कंपनी की तरफ से किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
