नई दिल्ली में आज से AI Impact Summit इवेंट की शुरुआत हो रही है. इस इवेंट में दुनियाभर की मशहूर हस्तियां शामिल होने जा रही हैं. इनमें नेताओं से लेकर बड़ी कंपनियों के CEO शामिल हैं.
आज से शुरू हो रहा AI Impact Summit इवेंट
आज से नई दिल्ली में AI Impact Summit की शुरुआत हो रही है. नई दिल्ली में आज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) को लेकर काफी बड़ा इवेंट होने जा रहा है. यह इवेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है. इस इवेंट में लगभग 7 देशों के राष्ट्रपतियों के साथ में 9 देशों के प्रधानमंत्री और पूरी दुनिया की बड़ी AI टेक कंपनियों के CEO शामिल होने जा रहा है. जानकारी के मुताबिक इस इवेंट में एंथ्रॉपिक के सीईओ डारियो अमोडेई भी शामिल होंगे.
नई दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इस इवेंट के लिए राजधानी में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं. इसी के साथ में हस्तियों की सुरक्षा को देखते हुए भी सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक ग्लोबल लीडर्स और वीवीआईपी की सिक्योरिटी के लिए नई दिल्ली के कई रास्तों को डायवर्ट कर दिया गया है. इस इवेंट में कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. यह इवेंट काफी ज्यादा जरूरी होने वाला है.
क्यों जरूरी है यह इवेंट?
इस इवेंट (AI Impact Summit) के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के ऊपर चर्चा की जाएगी. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. उन सभी बातों पर इस इवेंट में चर्चा की जाएगी. इस इवेंट में यह भी चर्चा की जाएगी कि बड़े-बड़े डेटा सेंटर की वजह से पर्यावरण पर क्या असर पड़ रहा है और आगे क्या असर पड़ेगा.
यह भी पढ़ें- तूने हॉर्न कैसे बजाया… दबंगों ने युवक-युवतियों के साथ की मारपीट, हॉकी-डंडों से हमला कर फोड़ा एक का सिर
AI Impact Summit इवेंट में शामिल होने वाली हस्तियां
इस इवेंट में दुनिया भर की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने जा रही है. इस इवेंट में शामिल होने वाले लोग कुछ इस तरह से हैं-
- भारत के प्रधानमंत्री- नरेंद्र मोदी
- फ्रांस के राष्ट्रपति- इमैनुएल मैक्रों
- गूगल के CEO- सुंदर पिचाई
- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और MD- मुकेश अंबानी
- ओपनएआई के CEO- सैम ऑल्टमैन
- एडोबी के CEO- शांतनु नारायण
- क्वालकॉम के CEO- क्रिस्टियानो एमोन
- एंथ्रॉपिक के CEO- डारियो अमोडेई
- गूगल डीपमाइंड के CEO- डेमिस हासाबिस
- मिस्ट्रल AI के CEO- आर्थर मेंश
- मेटा के चीफ AI ऑफिसर- अलेक्जेंडर वांग
- सर्वम AI के सह-संस्थापक- प्रत्युष कुमार और विवेक राघवन
- वियानाई के संस्थापक और CEO- विशाल सिक्का
इस इवेंट के सोमवार को होने वाला सेशन ‘AI के दौर में रोजगार का भविष्य’ होगा. इस सेशन के लिए स्पीकर देश की बड़ी हस्तियां शामिल हैं. इस सेशन के स्पीकर में भारत सरकार में मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंथा नागेश्वरन, इफोएज के संजीव भिकचंदानी शामिल हैं. इन्हीं के साथ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसन से अनुराग मैरान और AI4India के शशि शेखर वंपति भी शामिल हैं.
AI युग में रोजगार का भविष्य, 19 फरवरी को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक होगा. इस सेशन में स्पीकर के तौर पर वी. अनंथा नागेश्वरन, संजीव बिखचंदानी, अनुराग मैराल, शशि शेखर वेंपती जैसे लोग शामिल हो रहे हैं. इसी के बाद में 19 फरवरी को फायरसाइड चैट का सेशन होगा. यह सेशन 12:04 से 12:24 बजे तक होगा. इसमें एंथ्रॉपिक के CEO डारियो अमोडेई भी शामिल होंगे. इसी के साथ में 20 फरवरी को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक आर्थिक विकास और सामाजिक भलाई के लिए AI का सेशन होगा.
क्यों खास है AI Impact Summit इवेंट?
AI Impact Summit इवेंट में काफी खास होने वाला है. इस इवेंट में 500 से ज्यादा AI स्टार्टअप हिस्सा लेने जा रहे हैं. इसी के साथ में इस इवेंट के दौरान 500 से ज्यादा सेशन आयोजित किए जाएंगे. इस इवेंट के दौरान AI के फायदे और नुकसान को लेकर चर्चा की जाएगी और उसको लेकर डेमो भी दिखाए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- अब तो पुलिस भी नहीं रह गई सुरक्षित! आगरा में दरोगा के घर चोरों ने बोला धावा, लाखों का माल किया गायब
