बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का चाह रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका है. दरअसल, RBI ने 2026 में निम्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. बता दें कि कुल 650 पदों पर भर्ती की जा रही है. ये उन युवा के लिए काफी अच्छा मौका है जो बैंक में करियर बनाने की सोच रहे हैं. सेंट्रल बैंक होने के कारण यहां पर नौकरी पाना लोगों का सपना होता है.
कितने पदों पर की जा रही भर्ती
बता दें कि RBI ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है. इनमें 650 पदों पर भर्ती नियुक्त की गई है.
आवेदन करने की प्रक्रिया
आपको सबसे पहले RBI की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाना है. उसके बाद आपको होमपेज के Opportunities @RBI पर क्लिक करना है. ऑप्शन को चुनने के बाद आपको Current Vacancies पर जाना है, जहां आपको आवेदन करने का लिंक Recruitment for post of Assistant 2026 मिलेगा. इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके सारी जानकारी सही-सही अपलोड करें. अंतिम चरण में आपको आवेदन शुल्क भरना है. हालांकि, ये ध्यान जरूर रखें कि आप फार्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकलवा लें. प्रीलीम्स परीक्षाओं की तारीख भी जल्द ही घोषणा कर देने की संभावना हैं.
योग्यता क्या होनी चाहिए?
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री.
ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत अंक जरूरी.
स्थानीय भाषा जरूर आनी चाहिए.
जनरल कैटेगरी के लोगों की अधिकतम आयु 28 और न्यूनतम आयु 20 होनी चाहिए.
ग्रेजुएशन और अधिकतम आयु सीमा में OBC, SSC, PwBD और ST के उम्मीदवारों के लिए छूट होगी.
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर नजर रखें.
इसके अलावा अंतिम समय में किसी में फार्म को न भरें ऐसे में आपको कई परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
बता दें कि फार्म भरने की तिथि 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है. इसको भरने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 हैं.
ये भी पढ़ें: ट्रेन नंबर 12616 के स्लीपर कोच में लगी आग, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
