इंदौर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. जिसके बाद में उसने यूट्यूब पर सर्च किया कि आत्माओं से बात कैसे करते हैं. युवक ने वीडियो देखने के बाद में कुछ तंत्र-मंत्र की हरकतें भी की हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
एक ही संस्थान में पढ़ते थे दोनों
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. इंदौर की इस घटना को सुनकर लोग भले ही किसी क्राइम थ्रिलर जैसा मानें, लेकिन पुलिस जांच में मिले सबूत और तथ्य इससे कहीं ज्यादा सिराहने वाले हैं. यहां एक ही संस्थान में पढ़ने वाले 2 युवक युवतियों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. दोनों के परिवार भी एक दूसरे को जानते थे और आगे की बातों पर भी बातचीत हो रही थी, लेकिन इसी रिश्ते के बीच में धीरे-धीरे भरोसा टूटने लगा था.
शादी को लेकर होती थी बहस
इंदौर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी, जिसके बाद उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि युवती उससे शादी को लेकर दबाव बना रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच में अक्सर बहस होती रहती थी. आरोपी का कहना है कि युवती दूसरे लड़कों से भी बात करती थी. जिसके बाद यह शक धीरे-धीरे जुनून में बदल गया और 10 तारीख को युवक ने युवती को अपने कमरे पर बुलाया.
गला दबाकर की युवती की हत्या
पुलिस ने बताया कि जब युवक ने युवती को अपने कमरे पर बुलाया, उस दिन भी दोनों के बीत शादी को लेकर कहासुनी हुई. पुलिस ने बताया कि इसी दौरान दोनों के बीच में शारीरिक संबंध भी बने, लेकिन अचानक से बहस ने हिंसा का रूप ले लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने रस्सी से युवती का गला दबाया और उसकी हत्या कर दी, लेकिन कहानी यहीं नहीं रुकी थी.
पैरों को बांधकर पेट में मारा चाकू
युवती को मारने के बाद में आरोपी वहीं बैठा रहा और शराब पीकर युवती के शव के साथ में दुर्व्यवहार किया. इस मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी ने युवती के हाथ पैरों को बांध दिया और उसके मुंह में पन्नी घुसेड़ दी, जिससे उसकी चीख बाहर न जा सके. आरोपी ने बताया कि जब युवती की मौत हो गई, तब उसने उसके पेट में चाकू भी माला.
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
युवती की हत्या करने के बाद में आरोपी यहां पर नहीं रुका. आरोपी ने युवती के मोबाइल से उसके परिचित लोगों के ग्रुप में कुछ वीडियो भी भेजे. पुलिस का मानना है कि ऐसा इसलिए किया गया, कि मामले को किसी दूसरी दिशा में मोड़ा जा सके. युवती का शव 13 तारीख को कमरे से बदबू आने के बाद में बरामद किया गया. जिसके बाद में पुलिस ने 14 तारीख को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी गिरफ्तारी के समय शहर में नहीं था. बताया जा रहा है कि वह हत्या करने के बाद में ट्रेन से पनवेल चला गया था.
आत्माओं से कैसे की जाती है बात?
इस मामले में पूछताछ के बाद एक और पहलू सामने आया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने इंटरनेट और यूट्यूब पर यह सर्च किया कि आत्माओं ले बात कैसे की जाती है. जिसके बाद में उसने तंत्र-मंत्र से जुड़े हुए कुछ वीडियो देखने के बाद में कुछ इस तरह की हरकतें करने की कोशिश भी की. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की ये हरकतें उसकी मानसिक स्थिति के ऊपर भी सवाल खड़े करती हैं.
पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल पुलिस की टीम इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में धाराओं में बदलाव या भी बढ़ाया जा सकता है. पुलिस इस मामले में आरोपी युवक की मानसिक स्थिति की जांच करने के ऊपर भी विचार कर रही है. पुलिस इस मामले में जांच करेगी कि क्या युवक पहले से ही किसी मानसिक समस्याओं से जूझ रहा था या फिर हत्या करने के बाद में बचने के लिए इस तरह की हरकतों को किया है.
यह भी पढ़ें- बरेली में सनसनीखेज मामला! मुस्लिम सहेलियों ने भाई से करवाया हिंदू छात्रा का रेप, पुलिस ने गिरफ्तार किया मुख्य आरोपी
