सोशल मीडिया पर हमेशा कोई न कोई वीडियो काफी ट्रेंडिग होता रहता है. ऐसे में एक और वीडियो लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है. हालांकि, ये लोगों के बीच हास्य नहीं उनकी आंखों में आंसू और शौक में डूबा देने वाला है. आइए जानते हैं क्या है ऐसा वायरल वीडियो में.
दो बच्चे निकले बाहर लेकिन एक नहीं आ पाया घर वापस
दरअसल, वायरल वीडियो में दो बच्चे घर में बाहर आते हैं. एक लड़का अपनी बड़ी बहन के साथ गेट के बाहर आता है. हालांकि, बेचारे मासूमों को ये नहीं पता होता है कि इस बार घर से निकलने पर उनके साथ ऐसा हादसा होने वाला है. सीसीटीवी फुटेज में दो बच्चे बाहर आते हैं. अचानक से पीछे एक कार तेज रफ्तार में सड़क के किनारे आ जाती है. बच्ची तो अपनी जान बचा लेती है लेकिन जितने में वह दोनों कुछ समझ पाते. कार लड़के को दूर तक अपने साथ घसीट लेती है. एक व्यक्ति की लापरवाही ने दूसरे बच्चे की जान ले ली. ये दृश्य इतना खतरनाक है कि सोशल मीडिया में जो इसे देख रहा है. वह शोक में डूब जा रहा है.
यूजर्स दे रहें रिएक्शन
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा देखा जा रहा है. लोग भर-भर के इस पर रिएक्शन देते दिखाई दे रहे है. एक यूजर ने वीडियो में कमेंट किया कि आप घर से निकलते है लेकिन अगले ही पल में किसी और की लापरवाही के कारण आपके शरीर को जमीन में दफन करना पड़ रहा है. वहीं, एक यूजर ने लिखा कि अपनी नहीं तो हमेशा आसपास के लोगों की जान की परवाह करें लोग. साथ ही कई लोग तो सड़क सुरझा के नियमों पर भी सवाल खड़े करते हुए दिखाई दें रहे थे.
ये भी पढ़ें: प्यार, शक और तंत्र-मंत्र! इंदौर में युवक ने की प्रेमिका की हत्या, फिर लगाई आत्माओं से बात करने की तकनीक
