झारखंड के गढ़वा जिले में एक छात्र को मैट्रिक परीक्षा दिलाने के लिए एक मजिस्ट्रेट, 18 निगरानी दल और 12 फोर्स की टीमों को लगाया गया. छात्र की पहचान शंकर कुमार सिंह के रूप में की गई है.
एक छात्र की निगरानी में लगा पूरा सिस्टम
झारखंड में इन दिनों इंटरमीडिएट और मैट्रिक की परीक्षा चल रही है. इसी के चलते गढ़वा जिले में भी कई सेंटरों पर परीक्षा का आयोजन किया गया है, लेकिन इसी दौरान हरहे रमकांडा का उत्क्रमित मध्य विद्यालय चर्चाओं का विषय बना हुआ है. इस एग्जाम सेंटर पर एक दिन में सिर्फ एक ही छात्र ने परीक्षा दी है. परीक्षा देते समय छात्र किसी भी तरह की नकल न कर पाए, इसलिए पूरा सिस्टम उसकी निगरानी करने में लग गया.
सेंटर पर लगाए गए एक्स्ट्रा सीसीटीवी कैमरा
परीक्षा सेंटर पर एक छात्र को एग्जाम दिलाने के लिए पूरे सिस्टम को लगना पड़ा है. जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. छात्र को परीक्षा दिलाने के लिए एक मजिस्ट्रेट, 18 निगरानी दल और 12 फोर्स की टीमों को लगाया गया. इन सभी के अलावा एग्जाम सेंटर पर एक्स्ट्रा सीसीटीवी कैमरों को भी लगाया गया. इसी कारण से यह मामला अब चर्चाओं का केंद्र बन गया है.
छात्र ने चुना था संगीत विषय
आपको बता दें कि मैट्रिक की परीक्षा दे रहे शंकर कुमार सिंह नाम के एक छात्र ने संगीत विषय का चयन किया. जिसके बाद उसका परीक्षा सेंटर उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरहे रमकांडा में पड़ा. जब छात्र परीक्षा देने के लिए गया, तो पूरा प्रशासन उसकी निगरानी करने में लग गया. जब छात्र परीक्षा दे रहा था, तो उसकी निगरानी के लिए पूरे हॉल में सीसीटीवी लगा दिए गए. छात्र को नकल करने से रोकने के लिए एक मजिस्ट्रेट, 18 निगरानी दल और पुलिस के 12 जवान तैनात थे.
406 छात्रों ने दी परीक्षा
केंद्र अधीक्षक हर्ष ज्योति सिंह ने बताया कि स्कूल के अंदर और भी छात्रों का एग्जाम है. इसी सेंटर में सोमवार को संस्कृत की पेपर हुआ था, जिसके बाद एक एग्जाम खत्म हो गया. यहीं पर एक संगीत विषय के छात्र ने अकेले परीक्षा दी, क्योंकि इस विषय का कोई और छात्र इस एग्जाम सेंटर में नहीं था. हालांकि परीक्षा की बात करें, तो इस स्कूल में कुल 406 छात्रों ने परीक्षा दी है और सिर्फ 3 छात्र ही अनुपस्थित रहे थे.
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में शपथ ग्रहण के दिन ही ‘महाभारत’! तारिक रहमान से भिड़ी जमात-ए-इस्लामी, क्या गिर जाएगी नई सरकार?
