पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में अहम हाथ रखने वाले गुर्गा महफूज उर्फ बॉबी कबूतर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमे बॉबी कबूतर की गर्लफेंड भी है. केवल पंजाबी सिंगर की मृत्यु ही नहीं बल्कि दिशा पटानी के बरेली वाले घर में फायरिंग कराने में भी शामिल था. दरअसल, पुलिस दिशा पटानी के घर में फायरिंग कराने के बाद से इसके पीछे पड़ी हुई थी लेकिन ये फरार चल रहा था. हालांकि, अब जाकर ये पुलिस की स्पेशल सेल के चंगुल में फंसा है. बता दें ये लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अहम हिस्सा है. बॉबी, पुलिस से भागने के लिए लगातार ठिकानों को बदलता रहता था, जिसके बाद उसे खुफिया इनपुट्स और टेक्निकल सर्विलांस के मदद से धर दबोचा गया था.
दिशा पटानी के घर फायरिंग मामला
बता दें कि दिशा पटानी के बरेली वाले घर में जिस हथियार से फायरिंग की गई थी. वह विदेश से लाए गए थे. इसी ने शूटर्स को ये हथियार मुहैया करवाया था. हालांकि, घर पर फायरिंग कराने वाले में से दो शूटर्स का एनकाउंटर में मौत हो चुकी है. तो वहीं, बाकि तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मूसेवाला के मूवमेंट की दी जानकारी
पुलिस ने जांच में ये भी पाया कि मूसेवाला के घर और अंदर से लेकर बाहर जाने तक की सारी जानकारी बॉबी कबूतर ही देता था, जिसके बाद मूसेवाला को मारने वाले शूटर्स को इसकी पूरी जानकारी दी गई और 29 मई 2022 को दिनदहाड़े सिद्धू मूसेवाला की गोली से भून कर हत्या कर दी थी.
पूछताछ के दौरान ये भी पाया गया ग्रेटर कैलाश में नादिर शाह को जिम के बाहर मरवाने में भी इसका हाथ था. साथ ही सीलमपुर के डबल मर्डर केस में भी उसका हाथ था. इसके अलावा हाशिम बाबा जो कि लॉरेस बिश्नोई के लिए काम करता है लेकिन अभी जेल में बंद है. उसके लिए भी ये कई कामों का करता था. बता दें कि हाशिम बाबा को बड़े गैंगस्टर में गिना जाता है.
लगातार ठिकाने बदल रहा था बॉबी कबूतर
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट लंबे समय से बॉबी की उसकी तलाश में थी. बताया जा रहा है कि आरोपी बार बार ठिकाने बदल रहा था और फर्जी पहचान बनाकर धोखे में रख रहा था. लेकिन फिर टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर उनको स्पेशल सेल ने दबोच लिया.
ये भी पढ़ें: दुनिया की श्रापित फिल्म… 20 से अधिक हुई मौतें! शूटिंग ही नहीं, रिलीज के बाद भी हुई डरा देने वाली घटनाएं
