हॉरर जगहों के बारे में सभी ने सुना है. कई लोग तो वहां भूत को खोजने के लिए भी जाते हैं ताकि पता लगे सके कि क्या क्या सच में भूत होते हैं. हाल ही में रिलीज गौरव तिवारी की सीरीज भय ने लोगों के बीच भूत प्रेत को जानने की चाह बढ़ा दी है. दरअसल, फिल्म में ‘जानोगे नहीं तो मानोगे कैसे’ एक डॉयलॉग फेमस हुआ है, जिसके बाद से लोगों की भूत प्रेत में दिलचस्पी बढ़ती जा रही है. ऐसे में अपने जरूर उस सीरीज में श्रापित जगह के बारे में सुना होगा, जिसको गौरव तिवारी की मौत से जोड़ कर देखा गया था लेकिन क्या आपने कभी श्रापित मूवी के बारे में सुना है. ऐसी मूवी जिसको बनाते समय कई लोगों की मौत हो गई थी. आइए बताते हैं.
क्या है मूवी का नाम
मूवी का नाम द एक्सॉर्सिस्ट है. 1973 में इस मूवी को रिलीज किया गया था. फिल्म को दो ऑस्कर और 4 ग्लोबल अवार्ड भी मिल रखें है. इसने हॉरर मूवी के सभी रिकार्ड्स को तोड़ दिया था.
एक के बाद एक घटनाएं
सबसे दिलचस्प बात तो ये हैं कि मूवी बनाते समय भूत के शरीर पर आने वाले रोल निभाने वाली बच्ची को कई सारी चोट लगी. तो वहीं, कास्ट के लोगों की मौत हो गई थी. कई के घरवालों की मौत तो महिलाओं का गर्भपात हो गया था. 20 से अधिक मौत मूवी को बनाने के दौरान हो गई थी.
पूरे सैट पर लगी आग लेकिन भूत वाले कमरे को कुछ नहीं हुआ
दरअसल, एक बार पूरे सैट पर एक चिड़िया के कारण शॉट सर्किट हो गया था. चौंकाने वाली बात तो ये रही कि पूरा सैट जलकर राख हो गया लेकिन जिसमें लड़की का भूतों वाला कमरा दिखाया गया था. उसमें एक आंच तक नहीं आई थी. दुखद ये हुआ कि सैट के जलने के कारण करीब 9 लोगों की मौत भी हो गई थी.
मूवी के बनने ही नहीं रिलीज होने के बाद भी मचा था मातम
दरअसल, मूवी इतनी डरावनी थी कि थिएटर के बाहर एंबुलेस को लगाया गया था. एक के बाद एक हादसे होने के कारण ऐसा किया गया था. मूवी के देखने के बाद लोग इतने ज्यादा डिप्रेशन में चले जाते थे कि वह थिएटर में ही स्ट्रेस दूर करने के लिए नशा करने लगते थे. उस समय उनको कोई नहीं रोकता था. सबसे डरावनी और चौंकाने वाली बात तो ये थी कि मूवी को देखने के कारण कई महिलाओं का थिएटर में ही गर्भपात हो गया था. वहीं, किसी का मुंह टूट जाता या उसे हार्ट अटैक आ जाता था.
चर्च का टूटा क्रास
इतनी सारी घटनाएं होने के बाद फिल्म का प्रीमियर एक 16वीं सदी के चर्च के सामने रखा गया था. हालांकि, कुछ ही दिन बाद उस चर्च का क्रास बिजली गिर जाने के कारण टूट कर गिर गया था.
4 बजे जाते थे लोग थिएटर्स
फिल्म के रिलीज होने के बाद केवल 24 ही थिएटर्स में इसको रिलीज किया गया था. थिएटर्स में रिलीज होते ही मूवी को देखने के लिए कई बार दंगे होने लगते थे. 4 बजे से ही लोग इसकी टिकट को खरीदने पहुंच जाते थे.
थिएटर्स के मालिक बताते थे कि मूवी के थिएटर्स में रिलीज के दौरान पूरे बाथरूम में केवल उल्टियां रहती थी, जिसके कारण उल्टी साफ करने के लिए एक अलग से कर्मचारी को बुलाया गया था. कई लोगों ने मूवी को देखने के बाद मानसिक स्थिति के खराब होने की बात की थी. वहीं, एक औरत ने मूवी पर केस कर दिया था क्योंकि मूवी देखने के दौरान गिर जाने से उसका पूरा जबड़ा टूट गया था.
ये सभी बाते रिपोर्ट और विशेषज्ञ के आधार पर है. THETRUTH24 ऐसे किसी भी अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है.
