महाराष्ट्र के नागपुर में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ अफेयर के शक में नाबालिग को किडनैप किया और उसके दोस्त से उसके साथ कुकर्म कराया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच कर रही है.
नाबालिग को किडनैप कर कराया कुकुर्म
महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी के साथ अफेयर के शक में एक नाबालिग को किडनैप करवा लिया. जिसके बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ उसके दोस्त से कुकर्म कराया. इस पूरे मामले में इमामवाड़ा पुलिस ने 40 साल के अपराधी सुभाष उके को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि सुभाष पेशेवर अपराधी है.
पत्नी के साथ अफेयर का था शक
इस मामले में गिरफ्तार सुभाष पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं. पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सुभाष को एक 17 साल के नाबालिग के ऊपर शक था, कि नाबालिग का उसकी पत्नी के साथ में अफेयर चल रहा है. जिसके बाद जब 15 फरवरी को सुबह के समय नाबालिग मेडिकल चौक पर अपने दोस्तों का इंतजार कर रहा था, उसी दौरान उसे किडनैप कर लिया गया.
‘मेरी पत्नी के साथ में तेरा लफड़ा चल रहा है’
जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह के समय सुभाष कार में सवार होकर आया और उसने नाबालिग युवक और उसके दोस्तों को घुमाने का झांसा दिया. जिसके बाद में वह नाबालिग और उसके तीनों दोस्तों को अंभोरा ले गया. जिसके बाद नाबालिग सूनसान जगह देखकर घबरा गया और उसने सुभाष से वहां पर ले जाने की वजह पूछी. जिसके बाद सुभाष ने नाबालिग से कहा कि ‘मेरी पत्नी के साथ में तेरा लफड़ा चल रहा है’ और उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
चाकू के हमले से नाबालिग घायल हो गया. जिसके बाद में नाबालिग के एक दोस्त को उसके साथ में कुकर्म करने के लिए मजबूर किया. जिसके बाद में चाकू की नोक पर आरोपी ने नाबालिग के साथ में कुकर्म कराया. सुभाष ने इस घटना की वीडियो भी बनाई और किसी को न बताने की धमकी दी. जिसके बाद में युवक ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी घरवालों को दी. जिसके बाद में पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- राजधानी की सड़कों पर दहशत! फायरिंग में हुई व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस की टीम
