Rahul Gandhi News: राहुल गांधी आज सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में पेश हुए. राहुल गांधी करीब 20 मिनट तक अदालत के अंदर रहे. फिर बयान दर्ज कराकर बाहर निकल गए. कोर्ट के बाहर यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सांसद प्रमोद तिवारी मौजूद रहे यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी से जुड़ा हुआ है. कोर्ट में राहुल गांधी CrPC की धारा 313 के तहत अपना बयान दर्ज कराया. इस मामले में वादी भाजपा नेता विजय मिश्रा और दो गवाहों के साथ जिरह पूरी हो चुकी है.
राहुल सुबह करीब 9:30 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए. राहुल के लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान मीडिया ने उनसे बातचीत की कोशिश की, लेकिन वे हाथ हिलाते हुए सीधे गाड़ी में बैठे और रवाना हो गए.
क्या है पूरा मामला
ये मामला करीब आठ साल पुराना है. दरअसल, कर्नाटक में राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है. इसे लेकर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व बीजेपी नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के विरुद्ध दीवानी में मानहानि का परिवाद दायर किया था. इस मामले को लेकर सुनवाई चल रही है. इस मामले में राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को पेश हुए थे. फिर उसके बाद से वह सुनवाई की तारीख के दिन अनुपस्थित होते रहे. कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष के वकील काशी शुक्ला को चेतावनी देते हुए कहा था कि यह आखिरी मौका है, इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी19 जनवरी को जब वह हाजिर नहीं हुए तो अदालत ने उन्हें 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था.
यह भी पढ़ें- मां मुझे मोबाइल से बचा लो’: मासूमों ने माथे पर काली पट्टी बांध डिजिटल गुलामी के खिलाफ छेड़ा अभियान
