आगरा से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक महिला के दहेज न दिए जाने के ससुराल पक्ष ने पूरे किचन और बाथरूम में सीसीटीवी कैमरे को लगा दिया है. मामले की खबर फैलते ही पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. दरअसल, पहले महिला से शादी के समय लाखों का दहेज लिया गया, लेकिन ससुराल पक्ष का लालच फिर भी खत्म नहीं हुआ. उन्होंने शादी के बाद भी बहु से दहेज की मांग कर अत्याचार करना शुरू कर दिया था.
वैगनआर कार और पैसे की मांग
जानकारी के अनुसार पीड़िता की शादी कपिल देव से 12 मार्च 2019 में हुई थी. मायके वालों ने बताया कि शादी में टोटल 15 लाख से अधिक का खर्चा और कई इलेक्ट्रोनिक सामान और फर्नीचर दिए गए थे. इसके अलावा अलग से 5.52 लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल दिया गया था. हालांकि, ससुराल पक्ष इसके बाद भी नहीं सुधरा और शादी के तुरंत बाद उससे वैगन-आर कार और 2 लाख रुपये मांगने लगा. मांग न पूरी होने पर उसके साथ काफी मारपीट और ताने दिए जाने लगे. उनके दो बच्चे हैं. एक का नाम कुनाल है जो कि 4 साल का है. वहीं, दूसरा बच्चा रिंयाश है, जिसकी आयु केवल 2 महीना है. बताया जा रहा है कि छोटे बच्चे की तबियत काफी ज्यादा खराब थी. फिर भी उसका इलाज नहीं करवाया गया.
किचन और बेडरूम तक में सीसीटीवी कैमरे
इसके अलावा सबसे शर्मशार बात तो ये रही की जब बहू ने दहेज देने से मना कर दिया. तो उस पर नजर रखने के लिए पीड़िता के किचन और बेडरूम तक में सीसीटीवी कैमरे को लगा दिया गया था. बहू ने जब विरोध किया तो 5 नवंबर 2025 के दिन पति, सास-सुसर और देवरानी सभी ने मिलकर मारपीट की. आसपास के लोग जैसे ही मौके पर पहुंचे तो हंगामा और बढ़ गया और बच्चे और बहू को घर से निकाल दिया गया. साथ ही पड़ोसी के साथ भी मारपीट की धमकी दी गई.
छोटे बेटे की हालत गंभीर होने पर उसे मायके वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया. पूरा खर्चा भी इलाज का मायके वालों ने ही उठाया. पीड़िता ने फिर मामले की शिकायत पुलिस के पास की है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसके अलावा बहू ने शादी में दिया गया सारा समान ससुराल वालों से वापस लेने के लिए बोला है, जिसे ससुराल पक्ष लौटाने से मना कर रहा है.
ये भी पढ़ें: मां मुझे मोबाइल से बचा लो’: मासूमों ने माथे पर काली पट्टी बांध डिजिटल गुलामी के खिलाफ छेड़ा अभियान
