Udham Singh Nagar: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के में अंधविश्वास और ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शातिर गिरोह ने ग्रामीणों को ‘जिन्न’ का डर दिखाकर और पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की चपत लगा दी है.
विजय आहूजा/ऊधम सिंह नगर: ऊधम सिंह नगर जिले की आईटीआई कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी मौलाना बाबा और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों ने जिनके नाम पर अंधविश्वास फैलाकर ग्रामीणों से करोड़ो रुपये की ठगी की थी.
रुपये दोगुना करने का लालच, ठगे करोड़ों पैसे
गिरफ्तार सरताज अली और उसके दो साथियों शफीक अहमद और मोहम्मद आरिफ ने बड़े शातिराना तरीके से जिन्न के नाम पर गांव के भोले भाले और कम पढ़े लिखे लोगो को पहले तो बरगलाया और फिर रुपए दो गुना करने का लालच देकर उन्हें ठगी का शिकार बना लिया. इन तीनों शातिर ठगों ने लोगों को विश्वास में लेकर कई तरह की स्कीम शुरू कर दी और इन स्कीमों की आड़ में करीब 1.5 करोड़ रुपए की ठगी की. जब ठगी से पैसा आने लगा तो आरोपियों ने घर,प्लाट,कार खरीदने शुरू कर दिए.
कैसे खुली पोल
इन ठगों की पोल तब खुली जब लोगों ने स्कीमों में जमा धन वापिस मांगी तो आरोपियों ने पैसा वापिस करने की बजाय लोगों को धमकाना शुरू कर दिया. जिसके बाद बांसखेड़ा गांव के शकील अहमद ने तीनों ठगो के खिलाफ मुकदमा कायम करा दिया.
वहीं पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों सरताज अली उर्फ कादरी बाबा, शफीक अहमद ओर मोहम्मद आरिफ को रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें: मां मुझे मोबाइल से बचा लो’: मासूमों ने माथे पर काली पट्टी बांध डिजिटल गुलामी के खिलाफ छेड़ा अभियान
