उत्तर प्रदेश के इटावा में कुछ समय पहले हुए 25 साल के छात्र मनीष यादव की हत्या मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे की असली वजह प्रेम प्रसंग का मामला था. युवती के भाई ने मनीष की हत्या कर दी.
मनीष हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश के इटावा में कुछ दिनों पहले हत्या की एक घटना सामने आई थी. अब पुलिस ने छात्र मनीष यादव की हत्या के मामले में खुलासा किया है. पुलिस ने 25 साल के छात्र की मौत के मामले में ऐसा खुलासा किया है कि सभी चौंक गए हैं. आपको बता दें कि 20 फरवरी को इकदिल क्षेत्र के चितभवन के पास DFC रेलवे ट्रैक पर एक बोरे के अंदर बंद हालत में छात्र का शव बरामद हुआ था.
युवती के साथ संपर्क में था छात्र
बताया जा रहा छात्र 18 फरवरी को अपने घर से कोचिंग पढ़ने के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा था. जिसके बाद परिजनों ने मामले में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी. अब पुलिस ने छात्र की हत्या के मामले में नया खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग था. छात्र मनीष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था और उसी दौरान एक युवती के साथ संपर्क में था.
युवती का भाई है CRPF में तैनात
बताया जा रहा है कि युवक जिस युवती के साथ संपर्क में था, वह रामपुर में पुलिस ट्रेनिंग कर रही है. युवती का भाई CRPF में तैनात है. पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी को CRPF जवान अभिषेक यादव जालंधर कैंप से इटावा पहुंचा था. पुलिस ने बताया कि युवती के भाई ने अपनी बहन औप मनीष के संबंधों से नाराज होकर हत्या की साजिश रची थी.
युवती के भाई ने कर दी हत्या
पुलिस ने बताया कि अभिषेक ने 18 फरवरी को छात्र मनीष को अपने साथी दीपक और विपिन के साथ मिलकर कार में बिठाया. जिसके बाद सूनसान जगह पर ले जाकर उसे पीटा और उसके गोली मार दी. जिसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को बोरे में भरकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से कार की पहचान की और दीपक को गिरफ्तार किया. जिसके बाद उसने घटना में शामिल होने की बात मानी और सब कुछ बता दिया. फिलहाल पुलिस CRPF जवान अभिषेक यादव और उसके साथी विपिन की तलाश में छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें- हत्या या आत्महत्या? हैदराबाद में तालाब किनारे मिला जला हुआ शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
