पर्व हो और मिठाई न हो ऐसा हो नहीं सकता. बता दें कि होली को अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है, लेकिन बाजारों और गलियों में इसकी तैयारियां अभी से दिखने लगी है. ये सभी तैयारियां तो होली के कुछ दिन पहले की है. बात करते हैं होली के दिन घर में बनने वाले स्वादिष्ट पकवानों की. रंगों से भरे इस त्यौहार में लोग कई सारी स्वादिष्ट चीजें जैसे कि गुजिया या अन्य चीजें बनाते हैं. इन्हीं पकवानों में से एक प्रसिद्ध पकवान मालपुआ है. होली के दिन इसकी डिमांड काफी बढ़ जाती है. कई लोग घर में बनाते हैं. तो कई लोग इसे बाहर से खरीद कर खाते हैं. हालांकि, आज हम आपको मालपुआ बनाने की ऐसे रेसिपी बताने वाले हैं, जिससे की आप बाजारों वाले मालपुआ को भूल जाएंगे.
सबसे पहले आपको मैदा लेना है. हालांकि, ये सारी सामाग्री आप जितने लोगों को बना रहे हैं. उसी हिसाब से लें.
- मैदा के बाद उसमें कुरकुराहट लाने के लिए सूजी डालें. अगर आप 1 कप मैदा डालते हैं तो उसमें सूजी 3 बड़े चम्मच के आधार पर डाली जाएगी.
- इन दोनों स्टेप को करने के बाद खोया डाले. ताकि स्वाद को चार चांद लग जाएं.
- स्वाद अनुसार उसमें चीने डालें.
- थोड़ा से बेकिंग पाउडर डालें. ताकि मालपुआ fluffy और सॉफ्ट बने. (एक दो इलायची स्वाद के लिए डालें)
- बैटर में इन सब को मिक्स करने के बाद दही डालें. अगर एक कप मैदा के हिसाब से लें. तो आपको आधा कप या उससे थोड़ा कम दही डालना है.
- अंत में बैटर में दूध डालें. दूध की इतनी ही मात्रा में डाले कि बैटर पैनकेक के बैटर जैसा बने. न तो ज्यादा मोटा हो और न ही ज्यादा पतला हो.
- बैटर को आप जितना देर के लिए छोड़ेंगे. वह उतना ही अच्छा बनेगा.
चाशनी
हालांकि, चाशनी कई घरों में बनती है. तो कई घरों में इसे सूखा ही खाया जाता है. लेकिन अगर आपको चाशनी के साथ पसंद है. तो इस तरह बनाएं. ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. बस आपको पानी में चीनी डालकर अधिक आंच पर गलाना है. चाशनी में पानी कम और चीनी ज्यादा होता है. आंच में चीनी को गलाते समय इलायची और केसर डाल कर स्वाद को और अच्छा करें.
कढ़ाई में डालें
- आप चाहें तो कढ़ाई में रिफाइंड भी ले सकते हैं या घी. कोशिश करें की घी में बनाएं. इससे स्वाद और उभर कर बाहर आता है.
- बैटर का एक छोटा भाग करछी से लेकर डालें और उसे तेल में गोल होने दें.
- जैसे ही लगे कि मालपुआ का रंग हल्का भूरा या सुनहरा हो रहा है. तो समझ जाएं कि थोड़े देर में मालपुआ बनकर तैयार होने वाला है.
- कोशिश करें कि धीमी आंच पर ही इसको तले. धीमी आंच पर बाहर से कुरकुराहट और अंदर से बिल्कुल नर्म बनता है.
- तलने के बाद उसे एक या आधा मिनट के लिए चाशनी में डालें. उसके बाद निकाल कर अपने घरवालों को परोसे.
ये भी पढ़ें: Holi Special: नहीं फटेगी कढ़ाई में गुजिया, इस तरीके को फॉलो कर बनाएं
