बिहार के नालंदा में दोस्ती की आड़ में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आ रहा है. बता दें कि 24 फरवरी दिन मंगलवार के दिन एक युवक ने अपने दोस्त घर से बाहर बुलाकर उसकी हत्या कर दी है. मृत युवक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के निवासी सौरव कुमार(16) के रूप में की गई है.
दोस्त का आया था कॉल
जानकारी के अनुसार सौरव के एक दोस्त मिथलेश का कॉल आया था. माता पिता के पूछने पर उसने बताया कि उसका दोस्त बाहर उसे मिलने बुला रहा है. देर रात होने पर जब वह वापस नहीं आया तो माता-पिता को डर लगने लगा. हालांकि, माता पिता का डर सही निकला और थोड़ी देर बाद ही उन्हें सूचना मिली कि डमर बिगहा गांव में एक शव मिला है. वह शव किसी और का नहीं बल्कि एक उनके बेटे सौरव का ही है.
अवैध कारोबार से था जुड़ा
अभी तक लेकिन हत्या के सही कारणों के बारे में पता नहीं लग पाया है. स्थानीय लोगों का कहना हैं कि सौरव शराब के अवैध कारोबार करने वाले लोगों से जुड़ा हुआ था. इसी कारण से कुछ पैसों को लेकर विवाद हुआ था और उसकी हत्या कर दी गई है. आशंका जताई जा रही है कि शव की हत्या कहीं और की गई थी और मारने के बाद में मानपुर थाना क्षेत्र के डमर बिगहा गांव में फेंक दिया.
शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
पुलिस ने मिथेलश को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस का कहना हैं कि हत्या के कारणों का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: भोपाल में यौन शोषण और धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश: गरीब महिलाओं को जाल में फंसाती थीं दो बहनें
