होली का त्यौहार अब आने ही वाला है. जैसे-जैसे त्योहार पास आ रहा है. वैसे-वैसे यह विवादों में भी घिरता दिखाई दे रहा है. हाल ही में एक बैठक में एएसपी पश्चिमी राधे श्याम राय ने ऐसा बयान दिया है कि सोशल मीडिया पर लोग भर-भर के अपनी राय देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
रंगों से परहेज तो घरों में ही रहे
उन्होंने कहा कि जिन लोगों को होली के दिन पर रंगों से परहेज या दिक्कतें आती है. तो वह अपने घरों में ही रहे. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन पर सभी लोग बहुत ही हैप्पी मूड पर रहते हैं. मूड में होने के कारण उन्हें समझाना भी काफी मुश्किल हो जाता है.
कमेटी में दिया बयान
ये कमेटी त्योहार को अच्छी तरीके से बिना किसी विवादों में आए खत्म करने के लिए बैठाई गई थी. बता दें कि ये बैठक दो दिन पहले ही हुई थी, जिसमें एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय भी आए हुए थे. उसी दौरान उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि कृप्या करके वह लोग घर से बाहर न आए, जिन्हें रंगों से दिक्कत या परेशानी होती है. साथ ही कहा कि होली रंगों का त्यौहार है. कोई भी व्यक्ति इस दिन हिंदू-मुस्लमान नहीं देखता है. सभी लोग इस दिन हैप्पी मूड में रहते हैं. इसी कारण से उन्हें समझा पाना बेहद ही मुश्किल है. इसी कारण से अगर वह निकलना चाहते हैं . तो शाम के समय में निकले. ऐसा इसलिए क्योंकि 12 बजे तक ही लोग होली को खेलते हैं. 2 बजे के बाद माहौल में शांति देखने को मिलती है.
शाम के समय में एक दूसरे को गुजिया बांटकर लोग प्यार जताते हैं. अगर आपको कोई गुजिया दे तो शाम का रोजा गुजिया खाकर ही खोलें. इन्हीं बयान के बाद एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है.
ये भी पढ़ें: मसान होली पर छिड़ी बड़ी बहस: नहीं रूका आयोजन तो बंद कर देंगे अंतिम संस्कार- विश्वनाथ चौधरी
