सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीचरों और सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने इस फैसले से लोगों को बड़ी राहत दी है. साथ ही उनके त्योहार में और खुशियां ला दी है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि होली सभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलजुलकर मनाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने होली से पहले सभी सरकारी कर्मचारियों की उनकी सैलरी देने का आदेश दिया है. बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से इसका आदेश भी जारी कर दिया है, जिसके बाद से सभी विभाग लोगों की सैलरी देने की तैयारियों में जुट गए है.
दिया सख्त निर्देश
योगी सरकार में सरकारी विभाग के सभी कर्मचारियों का वेतन 28 फरवरी के देने के लिए कहा है. साथ ही आदेश को सख्ती से पालन करने के लिए कहा है. सभी विभागों के लिए नोटिस जारी होने के बाद से कर्मचारियों में खुशी दिखाई दे रही है. उत्तर प्रदेश स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने नोटिस को जारी करते हुए कहा कि होलिका दहन और 4 तारीख को होली को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है. उन्होंने नोटिस में निदेशालयों और वित्त विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए 2 मार्च दिन सोमवार को होलिका दहन से पहले ही सैलरी देने के लिए कहा है.
28 फरवरी के दिन मिलेगी सैलरी
वित्त विभाग ने जारी आदेश के बाद कहा कि 1 मार्च को रविवार होने और 2 मार्च के दिन होलिका दहन होने की वजह से वेतन नहीं दिया जा सकता है, जिसके बाद जिले के सभी सरकारी अधिकारियों की सैलरी 28 फरवरी दिन शनिवार को देने का आदेश दिया गया है. ये आदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मंजूरी लेने के बाद दिया गया है. साथ ही उन्होंने नोटिस का सही से पालन करने के लिए सख्त आदेश दिया है.
ये भी पढ़ें: ‘रंगों से दिक्कत है तो घर में रहें’- एएसपी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल
