हाल ही में AI का यूज काफी बढ़ गया है. भारत हो या अन्य देश, सभी में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का यूज लोग ज्यादा करते हुए दिखाई दें रहे हैं. बता दें कि 2025 की एक रिपोर्ट के मुताबिक AI सबसे ज्यादा डॉउनलोड किया जाने वाला एप बन गया है. वहीं, सबसे ज्यादा जिस एप को डॉउनलोड किया गया है वह ChatGPT है. दरअसल, ChatGPT को गूगल और ऐप्पल प्ले स्टोर में सबसे ज्यादा डॉउनलोड किया गया है. साथ ही इन एप परचेज में ये बहुत आगे दिखाई दिए है. इसका मतलब यह है कि लोग इन्हें डॉउनलोड और यूज करने के साथ-साथ इसका प्रीमियम वर्जन भी खरीद रहे हैं.
AI से अपने मन की सारी बातें करते
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि लोग केवल इन्हें डॉउनलोड ही नहीं बल्कि इस पर सबसे ज्यादा टाइम स्पेंट भी कर रहे हैं. वह खाने की रेसिपी से लेकर CHATGPT से बातें करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. वह AI से अपने मन की सारी बातें बताते हैं.
गेमिंग एप का दबदबा कम
बता दें कि अब के समय में AI एप्स दूसरे नंबर में सबसे ज्यादा प्रयोग किए जाने वाले बन गए है. वही, ChatGPT के अलावा गूगल जेमिनी, डुआबायो, डीपसीक, मेटा आई , ग्रोक, और माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट भी लोगों द्वारा डॉउनलोड किए जा रहे हैं. जहां एक तरफ गेमिंग ऐप्स का तूफान था. तो वहीं, अब एआई ऐप्स तहलका मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, सोशल मीडिया अब भी अपना दबाव सबसे ज्यादा बनाए हुए है.
भारत प्रीमियम वर्जन लेने के मामले मे निकला कंजूस
इसी बीच एक और दिलचस्प रिपोर्ट सामने आई थी. दरअसल, कुल एप्स में 20 प्रतिशत एप का प्रयोग भारतीय यूजर्स के द्वारा किया जाता है. साथ ही चैटबॉट्स यूज और जनरेटिव एआई ऐप्स डाउनलोड करने में भी भारत सबसे आगे रहता है. हालांकि, रिपोर्ट में सामने आया था कि लोग एप को डॉउनलोड करते हैं, उसका यूज भी करते हैं लेकिन अगर उन्हीं एप के अन्य एप फीचर और प्रीमियम वर्जन के लिए पैसे देने की बारी आती है. तो भारतीय सबसे पीछे रहते हैं. रिपोर्ट में सामने आया कि केवल एक ही प्रतिशत भारतीय यूजर 2025 में इन-ऐप परचेज का प्रयोग करते हैं. बता दें गेमिंग के मामले में भी भारत धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहा हैं.
यहां लिखी गई सारी बातें विशेषज्ञों और रिपोर्टों के अनुसार है. लोगों को सलाह दी जाती है कि किसी भी जानकारी के लिए इसके विशेषज्ञ से सलाह लें. THETRUTH24 ऐसी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
ये भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: होली से पहले मिल जाएगा वेतन, CM योगी ने जारी किया आदेश
