Rinku Singh Father Passed Away: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिवार के लिए यह समय खुशियों का समय था, घर में शादी की तैयारी चल रही थी. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह के निधन ने पूरे परिवार को दुखमय कर दिया है. दुखद बात यह है कि रिंकू की शादी इसी साल जून 2026 में उनकी मंगेतर प्रिया के साथ होनी तय हुई थी.
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद का 27 फरवरी को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में आज निधन हो गया, जिससे रिंकू और प्रिया की शादी की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है. उनकी शादी को जून में होना तय माना जा रहा था. रिंकू के पिता खानचंद को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. पिता की खबर मिलने पर टी-20 विश्वकप के दौरान टीम का प्रैक्टिस सेशन छोड़कर रिंकू घर लौट आए थे.
जून में होनी थी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी
क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर की प्रिया सरोज की शादी जून में होनी है. इसके लिए तैयारियां की जा रही थीं. दोनों की सगाई पिछले साल आठ जून को लखनऊ के एक होटल में पारिवारिक और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई थी.
पिता का सपना अधूरा
इससे पहले 18 नवंबर 2025 को दोनों की शादी की तारीख तय हुई थी, लेकिन आइपीएल और अन्य क्रिकेट व्यस्तताओं के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था. फिर खबर आई की इसी साल फरवरी में दोनों सात वचन में बंध जाएंगे.
रिंकू सिंह के पिता का एक और सपना अधूरा रह गया वो था रिंकू की शादी का सपना। जून 2025 में रिंकू सिंह को समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई हुई थी. सूत्रों की मानें तो जून 2026 में उनकी शादी भी होने वाली थी. इस शादी का मुख्य समारोह काशी में होने वाला है. हालांकि अब इस शादी में रिंकू के पिता शामिल नहीं होंगे और बेटे की शादी का सपना भी अधूरा छोड़ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है.
रिंकू का परिवार मूल रूप से बुलंदशहर जिले के गांव दानपुर का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक करीब 25 वर्ष पहले पिता खानचंद रोजगार की तलाश में अलीगढ़ आकर बस गए थे. अलीगढ़ में बेहद साधारण परिस्थितियों में पले-बढ़े रिंकू ने दो कमरों के घर में बचपन बिताया. उनके पिता घर-घर सिलेंडर पहुंचाने का काम करना पड़ा.
ये भी पढ़ें: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे ,नोएडा के हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस
