इजरायल ने ईरान के ऊपर हमला करने के बाद में देश में इमरजेंसी स्थिति घोषित कर दी है. इजरायल डिफेंस फोर्स ने नागरिकों से अपील की है कि सभी नागरिक सुरक्षित स्थानों के पास रहें.
इजरायल डिफेंस फोर्स ने बजाए सायरन
दुनिया में आज एक अलग तस्वीर बन गई है. अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ प्रीवेंटीव अटैक यानी एहतियाती सैन्य कार्रवाई की घोषणा की है. जिसके बाद इजरायल में भी हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. इस घोषणा के बाद में इजरायल डिफेंस फोर्स ने पूरे देश में सायरन बजाए हैं, और नागरिकों के फोन पर एडवांस अलर्ट भेजकर उन्हें सुरक्षित जगहों के पास रहने के निर्दश दिए हैं.
सुरक्षित जगहों के पास रहें नागरिक
जानकारी के मुताबिक इजरायल डिफेंस फोर्स ने कहा है कि यह एक प्रोएक्टिव अलर्ट है, जिससे नागरिकों को इस संभावना के लिए तैयार किया जा सके कि इजरायल की ओर से भी मिसाइलें दागी जा सकती हैं. इजरायली सेना ने फिर से दोहराया है कि जनता से अनुरोध है कि वे किसी सुरक्षित स्थान के पास में ही रहें. बताया जा रहा है कि इजरायल ने अब अपनी हवाई सीमा को भी बंद कर दिया है.
इजयारल ने बंद किया एयरसेपेस
इजरायल के डिफेंस अधिकारियों ने पूरे देश में विशेष रूप से आपातकाल की स्थिति को घोषित कर दिया है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने देश में राष्ट्रीय स्तर पर इमरजेंसी की घोषणा करते हुए कहा है कि इजरायल के नागरिकों के इलाकों में मिसाइल और ड्रोन से हमला होने की आशंका है. इसी के साथ इजरायल ने अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया है और सभी एयरलाइंस को कहा गया है कि वे इजरायली सीमा में न घुसें.
पूरे देश में बंद हो गए स्कूल-कॉलेज
वहीं इजरायल ने यह भी ऐलान कर दिया है कि पूरे देश में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे और सार्वजनिक समारोहों पर भी रोक लगाई गई है. देश में लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी गई है. इजरायल में इमरजेंसी की घोषणा हो चुकी है. वहीं ईरान की राजधानी तेहरान में भी धमाकों में खबर है. ईरानी मीडिया एजेंसी फारस न्यूज एजेसी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोमहूरी के कई इलाकों में कई मिसाइलें गिरी हैं.
तेहरान में 3 धमाकों का दावा
मीडिया ने तेहरान में कम से कम 3 विस्फोटों की आवाज सुनाई देने का दावा किया है. हालांकि ईरान के अधिकारियों ने धमाकों के बाद नुकसान को लेकर कई जानकारी नहीं दी है. वहीं हमले के बाद इजरायल के रक्षा मंत्री ने बताया कि यह हमला देश के खिलाफ आसन्न खतरों का मुकाबला करने के लिए किया गया है. इस हमले के बाद हालात बड़े युद्ध की तरफ बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ओवरटेक करना बना जानलेवा! बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत और 7 से ज्यादा घायल
