ईरान के ऊपर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों को जवाब देते हुए ईरान ने सैकड़ों की संख्या में मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं. जिनका असर दुबई तक देखने को मिला है. ताजा सैटेलाइट तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि दुबई के कई हिस्सों से काला धुआं उठ रहा है.
दुबई तक पहुंची युद्ध की आग
अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के ऊपर हमला किया. जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइलें और ड्रोन छोड़ दिए. अब इस युद्ध की आग दुबई तक भी पहुंच गई है. हाल ही में आई सैटेलाइट तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि दुबई के कई इलाकों में काला धुआं उठ रहा है. इन सैटेलाइट तस्वीरों को 1 मार्च को लिया गया है, जिनमें साफ दिख रहा है कि ईरान की जवाबी कार्रवाई का असर खाड़ी के कई देशों में हुआ है.
सैकड़ों की संख्या में दागी गई मिसाइलें
तस्वीरों में दुबई के मशहूर जेबेल अली पोर्ट और पाम जुमेराह जैसे इलाकों में धुआं उठता हुआ दिखाई दिया है. आपको बता दें कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को निशाना बनाते हुए सैकड़ों की संख्या में मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं. हालांकि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पास मौजूद सिक्योरिटी सिस्टम ने ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही खत्म कर दिया.
मलबा गिरने से मची तबाही
UAE ने भले ही ईरान की मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया हो, लेकिन मिसाइलों का मलबा गिरने के कारण भी कई शहरों में आग लग गई और देश के बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है. अगर तुलना की जाए, तो 24 फरवरी तक दुबई का आसमान बिल्कुल साफ नजर आ रहा था, लेकिन 1 मार्च तक देश में अंतरिक्ष से भी धुआं और जलते हुए इलाके दिखाई देने लगे हैं.
3 लोगों की मौत और कई घायल
ईरान द्वारा किए जा रहे इन हमलों को लेकर अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अभी तक लगभग 3 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों की संख्या में लोग घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक जेबेल अली पोर्ट और कुछ बड़े होटलों के पास में आग लगने की घटनाएं भी हुई हैं, जिनसे दुबई एयरपोर्ट पर उड़ानों में असर पड़ा है. ईरान के ऊपर दुबई और इजरायल द्वारा किए गए हमलों के बाद उसने इस तरह के हमले करना शुरू किए हैं.
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में महायुद्ध! अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान को कितना नुकसान? ट्रंप और IDF के दावों से गरमाई दुनिया
