उत्तर प्रदेश से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है. दरअसल, हापुड़ के एक होटल की सीसीटीवी वीडियो में काफी दर्दनाक हादसा कैद हुआ है. यहां पर एक व्यक्ति ने अचानक से अपना गला चिकन काटने वाले चाकू से बुरे तरीके से रेत लिया है. इस घटना को देख होटल में मौजूद सभी लोग पूरे तरीके से सदमे में दिखाई दिए थे. मृत युवक की पहचान बरेली निवाली सलमान के रूप में की गई है.
दिल्ली से बरेली जा रहा था युवक
जानकारी के अनुसार युवक अर्टिगा कार से दिल्ली से बरेली जा रहा है. उसी दौरान वह एनएच 9 हाईवे पर एक नॉनवेज होटल पर रुका था. वह होटल के कॉउंटर पर गया और वहां से उसने चिकन काटने वाला चाकू उठा लिया. हालांकि, पहले तो किसी को भी कुछ अजीब नहीं लगा, लेकिन थोड़ी देर बाद युवक ने उसी चाकू से अपना गला काट लिया. वहां मौजूद सभी लोग पूरी तरह आश्चर्य हो गए. युवक के गर्दन से काफी ज्यादा खून निकलने के कारण वह वहीं पर तड़पता दिखाई दिया.
परिवार वालों को दी घटना की जानकारी
वहां मौजूद सभी लोगों ने फिर सलमान को अस्तपाल में भर्ती कराया, लेकिन ज्यादा खून निकललने के कारण डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया था. घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही सलमान के परिवार वालों को इस घटना की जानकारी दे दी गई हैं.
खाने का आर्डर देने के बाद काटा अपना गला
सीसीटीवी में कैद इस घटना में साफ दिखाई दे रहा है कि खाने का ऑर्डर देने के कुछ ही देर बाद युवक ने चाकू से अपना गला काट लिया है. हालांकि, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा हैं कि आखिर सलमान ने इतना खतरनाक कदम क्यों उठाया है.
ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में बढ़ा तनाव: लाल चौक के आसपास बैरिकेडिंग और अतिरिक्त फोर्स तैनात
