सोशल मीडिया पर हमेशा कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. कभी कोई हास्यजनक होता है. तो कभी वह लोगों के रौंगटे खड़े कर देने वाला होता है. ऐसे में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि लोगों के रौंगटे के साथ-साथ मन को खुश कर देने वाला है. दरअसल, ये वायरल वीडियो जापान का है. बता दें कि वीडियो में एक कुत्ता अचानक से पांचवी मंजिल से गिर जाता है, जिसके बाद कुत्ते के गिरने पर लोगों का दिल बैठ गया था.
लड़का-लड़की ने ऐसे बचाई जान
वायरल वीडियो में एक कुत्ता जैसे ही इतने मंजिल से नीचे गिरता है. तो नीचे बैठे लड़का और लड़की सतर्क हो जाते हैं. वह तुरंत बिना किसी देरी के कुत्ते को बचाने के लिए बिल्डिंग के नीचे खड़े हो जाते हैं. उनके पास इतना समय नहीं था कि वह ऊपर जाकर कुत्ते को बचा सके. गनीमत रही कि नीचे खड़े दोनों शख्स कुत्ते को बचाने में सफल हो जाते हैं. दोनों के तुरंत कार्रवाई करने के कारण कुत्ते की जान बच गई. अगर कोई भी नहीं रहता तो काफी गंभीर चोट लग सकती थी.
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
जैसे ही यह वीडियो लोगों के बीच ट्रेंडिग हुआ. लोग भर-भर के दोनों की तारीफ करते हुए दिखाई दिए. वह दोनों को हीरो कह रहे हैं. यूजर्स ने लिखा कि ऐसे किसी की जान बचाना कोई आम काम नहीं है. वहीं, दूसरे ने लिखा कि ये वीडियो इंसानियत की मिसाल है. लोग जमकर दोनों की तारीफ करते हुए कहते हैं कि ऐसा काम करने के लिए साहस की जरूरत है. दोनों की सूझबूझ से आज यह काम हो पाया है.
ये भी पढ़ें: टिहरी पहुंचे सीएम धामी, झील में लिया वाटर स्पोर्ट्स का रोमांचक अनुभव, बोले- देश-विदेश से आते हैं लोग
