उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक महिला को 2 बाइक सवार लोगों ने किडनैप कर लिया. जिसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
सूनसान सड़क पर महिला का अपहरण
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. यहां एक सूनसान सड़क पर अकेली महिला को देखकर उसे किडनैप कर लिया गया. जानकारी के मुताबिक महिला को 2 बाइक सवारों ने किडनैप कर लिया और उसे एक सूनसान जगह पर ले गए. जिसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. जब महिला ने इन हरकतों का विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.
मानसिक रूप से कमजोर है महिला
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है, जिसके कारण वह घर से निकलकर कुछ दूर चली गई थी. इस मामले की शिकायत महिला के पति ने बांसडीह थाने में दर्ज कराई है. दर्ज कराई गई शिकायत में 2 सगे भाइयों के ऊपर महिला का अपहरण करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं.
विरोध करने पर शुरू की मारपीट
जानकारी के मुताबिक 27 फरवरी की रात महिला अपने घर से निकलकर केवरा चट्टी इलाके तक पहुंच गई, इसी दौरान 2 लोगों ने उसे अपनी बाइक पर बिठाया और सूनसान जगह पर लेकर चले गए. आरोपियों ने महिला के साथ सूनसान जगह पर जबरदस्ती करने की कोशिश की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इस मामले को लेकर महिला के पति ने पुलिस से शिकायत की.
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान 48 साल के संतोष कुमार उर्फ मुन्ना ठाकुर और 43 साल के राजेश कुमार उर्फ गुड्डू ठाकुर के रूप में की गई है. दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं. इस मामले में लगातार पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें- पत्नी के अफेयर के शक में बेकाबू हुआ पति, परिचित युवक पर किया जानलेवा हमला, मुंबई रेफर
