उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है.
व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी के ऊपर ताबड़तोड़ हमले किए और उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार और एसीपी विकास पांडे मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने घटना की जांच को शुरू कर दिया है. फिलहाल मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरी घटना रविवार शाम की बताई जा रही है. आरोपी की पहचान राजेश के रूप में की गई है.
ससुराल में दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक राजेश मजदूरी करके नशा करने के बाद अपनी ससुराल शेखनखेड़ा पहुंचा. वहां जाकर उसने अपनी पत्नी के साथ विवाद किया और उसके बाद पास में रखी हुई कुल्हाड़ी से पत्नी के ऊपर कई हमले कर दिए. हमले के बाद में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. इस वारदात को अंजाम देने के बाद में आरोपी राजेश मौके से फरार हो गया.
नशे का आदी है आरोपी
आरोपी राजेश नगराम का निवासी है और उसे 5 बच्चे हैं. राजेश नशे का आदी है, जिसके चलते पत्नी के हर रोज विवाद होता रहता था. इसी विवाद के चलते राजेश ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नशेड़ी है. पुलिस इस मामले में जांच करते हुए आरोपी की तलाश कर रही है. मामले की जांच को लेकर पुलिस की 2 टीमें गठित की गई हैं.
यह भी पढ़ें- देशभर के मशहूर रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, बिलिंग सॉफ्टवेयर से टैक्स चोरी के शक में ऑपरेशन शुरू
