कर्नाटक के बेलगावी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक महिला पर हनीट्रेप का मामला दर्ज किया गया है. दरअसल, महिला पहले लड़कों से दोस्ती करती. उसके बाद उन्हें भरोसा दिला कर होटल या लॉज में बुलाती थी. उसके बाद चालाकी से उनके सारे पैसे और सोना-चांदी को लूट लेती थी. हालांकि, मामला यहीं नहीं थमा है. पुलिस की जांच में बेहद ही चौंकाने वाली बातें सामने आई है.
भरोसे की आड़ मे खेलती थी पूरा खेल
महिला की पहचान 33 वर्षीय दीपा अवतागी के रूप में की गई है. महिला बागलकोट के महालिंगपुर की निवासी बताई जा रही है. महिला पेशे से फैशन डिजाइनर है. जानकारी के अनुसार महिला सोशल मीडिया पर उन लोगों को निशाना बनाती थी जो कि अमीर होते थे. वह बातों ही बातों में उनसे काफी गहरी दोस्ती कर लेती थी. जैसे ही वह उनको भरोसा जीत लेती. उसके बाद आगे का प्रोसेस शुरू होता था.
दरअसल, महिला लड़कों को फिर लॉज या होटल में मिलने के लिए बुलाती थी. उसके बाद उनसे ऐसे अंदाज में पेश आती कि सामने वाले को पूरा भरोसा हो जाए. वह उन्हें किसी चीज का बहाना लगा कर नहाने के लिए या फ्रेश होने के लिए भेज देती थी. जैसे ही वह बाथरूम में जाता, आरोपी सारा सामान लेकर भाग जाती थी. कई बार तो वह कार लेकर भी फरार हो जाती थी.
एक शिकायत ने खोली पूरी पोल पट्टी
लोगों को जितने में पता लगता, वह उनके चंगुल से फरार हो जाती थी. हालांकि, मामला यहीं नहीं थमता. वह लोगों को पुलिस के पास जाकर केस करने की धमकी देकर और पैसे मांगती. कई लोग सामाज में छवि होने के कारण पैसे देते थे, जिसकी वजह से मामला कभी बाहर नहीं आप पाता था.
अंत में किसी ने थक हार कर शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद यह मामला पूरी तरीके से खुल कर सामने आ पाया था. जांच में पाया गया कि दीपा अवतागी अकेले ही इन सारे कामों को अंजाम नहीं देती थी, बल्कि उसके साथ और लोग भी शामिल थे. दीपा के काम में बेलगावी जिले का हुक्केरी निवासी शिवानंद माटापति सहयोगी बताया जा रहा है. पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में लगी हुई है.
ये भी पढ़ें: नीम करोरी बाबा के भक्तों के लिए खुशखबरी: अकबरपुर अब बनेगा ‘बाबा नीम करोरी धाम’?
