उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुधवार सुबह को एक कार और रोडवेज की आमने-सामने की टक्कर हुई. इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
घने कोहरे के कारण हुआ हादसा
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुधवार को सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को सुबह के समय घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी, इसी कारण ओवरटेक कर रही बरेली डिपो की एक रोडवेज ने सामने से आ रही एक कार में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.
कार सवार 3 लोगों की मौके पर मौत
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना शाहजहांपुर के सुकसुकी गांव के पास में हुई है. बताया जा रहा है कि सुबह के समय पर पूरे इलाके में भयंकर कोहरा था, जिसके चलते सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम थी. रोडवेज ओवरटेक कर रही थी और इसी दौरान सामने से आ रही एक एर्टिगा कार से टकरा गई. टक्कर इतनी ज्यादा तेज थी कि कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे में 2 लोग हुए घायल
इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. टक्कर इतनी तेज थी, कि कार के तुरंत ही परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों मृतक लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले थे. इसी के साथ कार सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौक पर पहुंच गई और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी.
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में शिकार होने वाले सभी लोग लखीमपुर जिले के मोहम्मदी थाना के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अरुण, ऋषभ और संजय के रूप में की गई है. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान अनिल और गौरव के रूप में की गई है. दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें- मुंबई में LPG को लेकर हाहाकार! कमर्शियल गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद, बढ़ सकती है ब्लैक मार्केटिंग
