भारत में इन दिनों गैस की काफी किल्लत है. अब रसोई के अलावा आपके फोन पर भी इसका असर पड़ सकता है. देश की टेलीकॉम इंप्रास्ट्रक्चर बनाने वाली कंपनियों को LPG गैस की सप्लाई को रोक दिया गया है.
टेलीकॉम सेक्टर में दिख सकता है असर
भारत में इन दिनों LPG गैस को लेकर लगातार चिताएं बढ़ रही हैं. मिडिल ईस्ट में चलने वाली जंग का असर भारत में सीधे तौर पर दिखाई देने लगा है. देश के कई बड़े शहरों में होटल और रेस्टोरेंट्स के बंद होने की नौबत आ गई है. देश में घरेलू गैस को लेकर लगातार किल्लत बढ़ती जा रही है, लेकिन अब यह किल्लत सिर्फ रसोई तक ही नहीं रह गई है, आपको बता दें कि अगर इस तरह की स्थिति ज्यादा दिनों तक रही तो टेलीकॉम सेक्टर में भी असर दिखाई दे सकता है.
टेलीकॉम इंप्रास्ट्रक्चर वाली कंपनियों को गैस की सप्लाई बंद
जानकारी के मुताबिक टेलीकॉम इंप्रास्ट्रक्चर बनाने वाली कंपनियों को LPG गैस की सप्लाई को रोक दिया गया है. सरकार ने तेल कंपनियों को साफ निर्देश दिए हैं, कि सबसे पहले घरेलू LPG गैस को उपलब्ध कराया जाए. जिसके बाद अब इंडस्ट्री के सामने एक नई समस्या आ खड़ी हुई है. आपको बात दें कि टेलीकॉम टावर बनाने के गैल्वनाइजेशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके लिए LPG या फिर गैस बेस्ड ईंधन की जरूरत होती है.
नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर के ऊपर पड़ सकता असर
LPG गैस की सप्लाई बंद होने के कारण कंपनियों के सामने काफी समस्या आ गई है. अगर यह सप्लाई बंद रहती है, तो टावर बनाने वाली फैक्ट्रियों का प्रोडक्शन धामी हो जाएगा, कुछ यूनिट्स ऐसी हैं जिन्हें बंद भी करना पड़ सकता है. अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा असर नए टेलीकॉम टावर लगाने और नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर के ऊपर पड़ सकता है. भारत में मोबाइल नेटवर्क का बड़ा हिस्सा टावरों के ऊपर आश्रित है.
नेटवर्क की स्पीड हो सकती है धीमी
जानकारी के मुताबिक अगर नए टेलीकॉम टावर लगना स्लो होते हैं या फिर नेटवर्क का अपग्रेड रुकता है, तो आने वाले समय में कनेक्टिविटी के ऊपर भी असर दिखाई दे सकता है. उन इलाकों में ज्यादा दिक्कत हो सकती है, जहां पर नेटवर्क की समस्या पहले से ही है. हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल में मोबाइल और इंटरनेट के बंद होने की स्थिति नहीं है, लेकिन अगर लंबे समय तक LPG सप्लाई नहीं की गई, तो नेटवर्क के विस्तार और इंटरनेट की स्पीड धामी हो सकती है.
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में मौत बनकर दौड़ी रोडवेज! कोहरे में सामने से आ रही कार में मारी टक्कर, 3 की मौके पर मौत 2 घायल
