अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच ईरान ने अब दुबई एयरपोर्ट पर हमला किया है. इस हमले में एक भारतीय सहित 4 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को तुरंत ही इलाज दिया गया है.
ईरान ने दुबई एयरपोर्ट पर किया हमला
अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच ईरान ने अब बुधवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला किया है. ईरान ने दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक किया है. इस हमले में एक भारतीय नागरिक सहित 4 लोग घायल हुए हैं. दुबई अधिकारियों ने यह पुष्टि की है कि बुधवार को सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के आसपास में ईरान ने 2 ड्रोन गिराए हैं. इस हमले में 2 घाना नागरिक और 1 बांग्लादेशी नागरिक के साथ 1 भारतीय नागरिक के चोटें आई हैं.
हमले के बाद भी सामान्य रूप से चल रहा यातायात
ईरान के इस हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और जांच शुरू कर दी है. ड्रोन हमले के बाद भी हवाई यातायात सामान्य रूप से चल रहा है. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन करने वाली दुबई एयरपोर्ट्स ने बताया कि दोनों एयरपोर्ट्स पर 7 मार्च से उड़ानों को फिर से शुरू कर दिया गया था. यात्रियों से कहा गया है कि जब तक उनकी एयरलाइन फ्लाइट की पुष्टि न कर दे, तब तक कोई भी एयरपोर्ट पर न जाए.
पहले भी किया था दुबई एयरपोर्ट पर हमला
आपको बता दें कि इससे पहले भी दुबई एयरपोर्ट के एक हिस्से पर 1 मार्च को ड्रोन से हमला किया गया था. हालांकि उस समय हालातों को बेहद जल्द काबू में कर लिया गया था. अब ईरान ने दोबारा से दुबई एयरपोर्ट पर हमला किया है, जिसमें 4 कर्मचारी घायल हुए हैं. घायल कर्मचारियों को तुरंत ही इलाज दिया गया है. एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया है कि इमरजेंसी प्लान को पहले से बनाया गया था, जिसके कारण ज्यादातर टर्मिनलों से यात्रियों को पहले ही सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया था.
यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूल के चपरासी की संदिग्ध मौत, पुलिस ने लिव-इन पार्टनर को हिरासत में लिया, फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद
