झारखंड के पूर्वी सिंहभूमि जिले में दिन-दहाड़े बैंक से लूट हो गई. यहां 6 नकाबपोश बदमाशों ने बैंक से लगभग 13 लाख रुपए की लूट की. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
दिन-दहाड़े बैंक में लूट
झारखंड के पूर्वी सिंहभूमि जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. पूर्वी सिंहभूमि में बदमाशों ने दिन दहाड़े बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने बैंक से लगभग 13 लाख रुपए की लूट की है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अपने चेहरे पर नकाब लगाया हुआ था. इस घटना को बैंक में लंच टाइम में अंजाम दिया गया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
बैंक से लूटे गए 13 लाख रुपए
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना पूर्वी सिंहभूमि जिले में मौजूद एक नेशनलाइज्ड बैंक की ब्रांच में हुई है. बताया जा रहा है कि 6 नकाबपोश बदमाशों ने मिलकर इस घटना को अंजाम देते हुए बैंक से 13 लाख रुपए की लूट की है. यह घटना मंगलवार को बहरागोड़ा पुलिस थाने इलाके में हुई है. इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस के ऊपर सवाल उठने लगे हैं.
बंदूक की नोक पर हुई लूट
बैंक में लूट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि बैंक में लंच का समय चल रहा था और इसी दौरान 6 बदमाश अपने चेहरों पर नकाब लगाकर बैंक के अंदर घुस गए. बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बैंक के अंदर घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि लूट करने आए बदमाशों ने स्टाफ से सोने की चेन, मोबाइल फोन और पर्स भी छीन लिए थे.
मोटरसाइकिल से फरार हो गए लुटेरे
नकाबपोश बदमाशों ने बैंक के स्टाफ के मोबाइलों को भी छीन लिया. हालांकि लुटेरों ने रास्ते में मोबाइलों को छोड़ दिया और फरार हो गए. इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 6 लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और मोटरसाइकिल से फरार हो गए. पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है. CCTV फुटेज को खंगालते हुए स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- ईरान ने किया दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला, एक भारतीय सहित 4 लोग घायल, अमेरिका-इजरायल के बीच ड्रोन अटैक
