ईरान और इजरायल की जंग के कारण भारत में गैस की काफी किल्लत हो गई है. जिसके चलते देश में गैस सिलेंडरों के दाम भी बढ़ गए हैं. भारत मध्य पूर्व के कई देशों से गैस आयात कराता है.
देश में गैस को लेकर बढ़ रही चिंता
ईरान और इजरायल की जंग के कारण अब भारत में LPG गैस की किल्लत होने लगी है. देश में LPG सिलेंडर महंगा हो गया है. सरकार ने सप्लाई को बनाए रखने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने और उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. देश के कई बड़े शहरों में कमर्शियल सप्लाई को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. जिसके चलते देश में चिंता काफी बढ़ गई है.
देश में बढ़ गए गैस के दाम
हाल ही में तेल कंपनियों ने सिलेंडरों के दामों को भी बढ़ा दिया है. देश में LPG की कीमतों में आने वाली बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह ईरान और इजरायल के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव को माना जा रहा है. आपको बता दें कि ईरान के पास मौजूद होर्मुज स्ट्रेट में सप्लाई में बाधा आने के कारण गैस और तेल की कीमतें बढ़ी हैं. भारत अपनी जरूरत की मात्रा में LPG गैस को आयात कराता है.
कई देशों से आयात कराता गैस
आपको बता दें कि देश में रसोई गैस की जरूरत का लगभग 60% हिस्सा आयात से पूरा किया जाता है. भारत कई देशों से LPG को आयात कराता है. जिनमें सऊदी अरब, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे मध्य पूर्वी देश शामिल हैं. इन क्षेत्रों में किसी भी तरह की समस्या आने के कारण सीधा असर भारत के ऊपर दिखाई देता है.
7 मार्च को बढ़ी थी कीमत
घरेलू LPG सिलेंडरों के दामों में तेल कंपनियों ने 7 मार्च को 60 रुपए की बढ़ोतरी की थी. जिसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 913 रुपए का हो गया. वहीं बात करें 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में लगभग 114-115 रुपए का इजाफा हुआ था, जिसके बाद इसकी कीमत लगभग 1883 रुपए के आसपास हो गई. आपको बता दें कि मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में मौजूद कुछ होटलों और रेस्टोरेंट्स की गैस की सप्लाई में कमी की शिकायत भी है.
घबराने की नहीं है जरूरत
देश में गैस की स्थिति को संभालने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को LPG का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सिलेंडर की बुकिंग के बीच में 25 दिनों का अंतर भी तय किया गया है. घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों जैसे क्षेत्रों को भी प्राथमिकता दी जा रही है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए देश में गैस की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार सप्लाई बनाए रखने के लिए लगातार जरूरी कदम उठा रही है. मंत्री ने लोगों से घबराने से मना किया है.
यह भी पढ़ें- लंच टाइम बना लूट टाइम! बंदूक की नोक पर दिन-दहाड़े बैंक से 13 लाख की लूट, CCTV खंगाल रही पुलिस
