हाल ही में महाकुंभ से फेमस हुई वायरल गर्ल मोनालिसा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है. दरअसल, मोनालिसा ने अपने परिवार के साथ बगावत कर फरमान खान से शादी कर ही है. मोनालिसा की शादी की खबर फैलते ही चारों तरफ उनके द्वारा दिए गए बयान एक बार फिर चर्चे में दिखाई दे रहे हैं.
माता-पिता को अकेले नहीं छोड़ सकती!
जहां एक तरफ उन्होंने अपने करियर की शुरूआत में माता-पिता को छोड़कर कभी न जाने की बात की थी. अब वहीं, अपने माता-पिता के साथ बगावत करते दिखाई दें रही हैं. उन्होंने कहा था कि उनका शादी को कोई भी प्लान नहीं है. अभी के समय में सोशल मीडिया पर मोनासिला का यह कदम चारों तरफ छाया हुआ है.
6 महीने के डेट करने के बाद ही फरमान खान से रचाई शादी
बता दें कि वह काफी समय से फरमान खान को डेट कर रही थी. हालांकि, लोगों को यह लग रहा था कि वह इतनी जल्दी शादी नहीं करेंगी, लेकिन उन्होंने 6 महीने के डेट करने के बाद ही फरमान खान से शादी कर ली है.
जानकारी के अनुसार फरमान खान एक एक्टर और मॉडल है. हालांकि, वह सॉउथ की मूवी में छोटे रोल करते दिखाई देते हैं. वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के निवासी है. वहीं, बात करें मोनालिसा की, तो वह मध्य प्रदेश के इंदौर की निवासी है. मोनालिसा इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं. सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ एक वीडियो और द मणिपुर डायरी फिल्म. हालांकि, सिंगर के साथ वीडियो तो लोगों के बीच आ चुका है, लेकिन द मणिपुर डायरी फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होगी. यह सनोज मिश्रा द्वारा डायरेक्ट की गई है.
लव जिहाद का शिकार- सनोज
सनोज जिन्होंने मोनालिसा को एक्ट्रेस बनने के लिए तैयार किया था. वह उनके कदम से सदमे में है. उनका कहना है कि मोनालिसा को बहकाया गया है. उनके मैनेजर के द्वारा उनका सौदा हुआ है, जिसकी वजह से वह लव जिहाद का शिकार हो चुकी है.
मोनालिसा और वह फिल्म के सेट पर मिल चुके थे. दोनों की बातचीत करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक से शुरू हो चुकी थी. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती रोमांटिक रिश्ते में बदल गई. हालांकि, फरमान ने कहा है कि वह शुरू में मोनालिसा को रिजेक्ट कर चुके थे. मोनालिसा के 6 महीने तक बार-बार प्रपोजल रखने के बाद उन्हें डेट के लिए मान गए. उसके बाद दोनों ने मिलकर शादी का फैसला किया था. दोनों ने बताया कि अलग-अलग धर्म के कारण परिवार वालों ने काफी विरोध किया था. हालांकि, बाद में दोनों ने परिवार के विरोध के बाद भी शादी कर ली है.
मोनालिया और फरमान ने केरल के मंदिर में जाकर शादी की है. वहीं, मोनालिसा लाल साड़ी और सिंदूर लगाए, लोगों के सामने पति फरमान का हाथ पकड़ कर दिखाई दी थी. लोगों का कहना हैं कि इतनी कम उम्र में शादी करना लव जिहाद का मामला लग रहा है. उन्हें बहकाया गया है. 18 साल की उम्र में शादी करना सही नहीं है, जब आप इतने बड़े इंडस्ट्री में अभी गए ही हो. लोग जमकर उन्हें दूसरे धर्म से शादी करने के कारण ट्रोल कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ‘नकली संतों का होने जा रहा अंत’, लखनऊ में शंकराचार्य से अखिलेश यादव ने की मुलाकात, भाजपा पर कसा तंज
