Moradabad highway accident: यूपी के मुरादाबाद में सोमवार को सुबह हुए सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास रामपुर की दिशा से आ रही एक कार अपने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से निकाला.
कहां हुआ हादसा
ये हादसा मुरादाबाद मे दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर हुआ. सभी मृतक उत्तराखंड के नैनीताल एवं हल्द्वानी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी हल्द्वानी से दिल्ली जा रहे थे तभी तेज रफ़्तार कार इटों से भरे ट्रेक्टर ट्रॉली मे पीछे से जा घुसी. पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में ले लिया है. पुलिस सभी मृतकों एवं घायलों के परिजनों से बातचीत मे जुटी है. ये घटना मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकडा मोड़ की है.
ये भी पढे़ं: मिडिल ईस्ट में युद्ध और दिल्ली में हाहाकार! 88 लाख लोगों ने एक साथ बुक किए सिलेंडर, अब लागू हुआ ‘राशनिंग’ का नया नियम
