कुछ ही दिन पहले UPSC का रिजल्ट निकाला गया था. इसी बीच एक खबर जो सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर लोगों के बीच फेमस हो रही थी, वह बिहार के शेखपुरा जिले के व्यक्ति की है. लोग भर-भर के इसका मजाक बनाते आ रहे हैं. एक तरफ जहां लोग अपने बच्चों को उस व्यक्ति से सीख लेने की बात करते दिखाई दिए. तो वहीं, अब जेल की हवा खा रहा है.
खुद को बताया UPSC का टॉपर
दरअसल, शेखपुरा के फतेहपुर गांव के निवासी रंजीत कुमार ने थ और त के अंतर को न समझ पाने के कारण सबको UPSC का टॉपर बताया. इसके बाद पूरे इलाके में सभी लोगों ने उसे सम्मानित किया था. यहां तक कि माहुली थानाध्यक्ष के रामप्रवेश भारती ने थाने में बुलाकर उसे सम्मानित किया था. यहां तक की वहां के पूर्व विधायक ने भी उसे अपने घर बुलाकर राशि देकर सम्मानित किया था.
दस्तावेज मांगने के बाद हुआ फरार
इतना कुछ होने के बाद में लेकिन जब रंजीत से दस्तावेजों को मांगा गया, तो वह दिल्ली फरार हो गया. इसके बाद से पुलिस उसकी जांच में लगी हुई थी.
हालांकि, आखिरकार वह पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है. जिस पुलिस ने उसे थाने बुलाकर सम्मानित किया था. उसी की द्वारा उसे गिरफ्तार भी किया गया है. बता दें कि रंजीत ने लोगों को सफलता के ऊपर भाषण भी दिया था. रंजीत के ऊपर चीटिंग का मामला दर्ज किया है.
ये भी पढ़ें: Bareilly News: सास-साले को चाकू से गोदने वाला अफसर खान मुठभेड़ में ढेर, बीवी की विदाई ना होने से था नाराज
