उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ससुर ने अपने दामाद की हत्या कर दी. आरोपी वकील बेटी की लव मैरिज के चलते दामाद से नाराज था. इसी कारण उसने अपने दामाद की हत्या कर दी.
ससुर ने की दामाद की हत्या
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. लखनऊ के पॉश इलाके आशियाना के सेक्टर-1 में एक व्यक्ति ने अपने दामाद की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक वकील पिता अपनी बेटी की लव मैरिज से नाराज था और इसी कारण उसने घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
4 साल पहले बेटी ने की थी लव मैरिज
जानकारी के मुताबिक युवक का शव खून से लथपथ होने के बाद घर के बरामदे में मिला है. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह पूरी घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक लगभग 4 साल पहले प्रतापगढ़ से सांगीपुर से रहने वाले 32 साल के विष्णु यादव ने आशियाना के रहने वाले वकील तीरथ राज सिंह की बेटी से लव मौरिज की थी.
लव मैरिज से नाराज था व्यक्ति
बताया जा रहा है कि तीरथ राज इस शादी के खिलाफ था और दामाद से उसी समय से रंजिश पाले हुए था. मंगलवार को विष्णु अपनी पत्नी साक्षी की जिद पर लखनऊ में मौजूद ससुराल आया था. युवक अपनी पत्नी साक्षी और 3 साल की बेटी अर्चिता के साथ लखनऊ आया था. जिसके बाद मंगलवार रात लगभग 10.30 बजे विष्णु और ससुर तीरथ के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई.
चारपाई के पाए से किया हमला
दोनों के बीच हो रही बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई, इसी दौरान गुस्साएं ससुर तीरथ राज ने पास पड़ी चारपाई का पाया उठाया और दामाद विष्णु के सिर पर लगातार कई हमले कर दिए. हमले इतनी तेज थे कि युवक का सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बीच-बचाव के दौरान बेटी साक्षी भी हमले में घायल हो गई. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी तीरथ राज के साथ 4 बेटियों को हिरासत में लिया है.
यह भी पढ़ें- किम जोंग उन के खिलाफ नॉर्थ कोरिया के लोग; 18 हजार लोगों ने विरोध में किया मतदान
