हाल ही में लोगों के बीच धुरंधुर मूवी ने अपना जलवा दिखाया था. आदित्य धर द्वारा निर्देशित मूवी ने लोगों के बीच अलग ही तहलका मचाया था. कई लोग तो थिएटर में इस मूवी को 2-2 बार तक देखने चले गए थे. इसी बीच बता दें कि धुरंधर-2 भी लोगों के बीच रिलीज हो चुकी है. मूवी को लेकर जनता में इतना क्रेज है कि उन्होंने पहले ही सिनेमाघर में इसकी अडवांस बुकिंग कर ली थी.
मूवी के रिलीज होते ही लोगों के बीच एक सीन की चर्चा काफी हो रही है. दरअसल, फिल्म के एक क्लिप में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर चारों तरफ इसी सीन की चर्चा हो रही है. लोग जमकर मूवी के क्लिप को काटकर मीम बनाते दिखाई दे रहे हैं. कई लोग इसे मोदी जी कि धुरंधर-2 में cameo कह रहे हैं. हालांकि, हम आपको बताने वाले हैं कि क्या मूवी में सच में प्रधानमंत्री ने रोल निभाया है या नहीं.
क्या सच में इसे cameo कहेंगे?
यह सच हैं कि प्रधानमंत्री मोदी मूवी में दिखाई दिए है, लेकिन मूवी में उन्होंने किसी भी तरीके का एक्ट या रोल नहीं किया है. मूवी में एक देशभक्ति की भावना को दिखाने कि लिए मोदी जी के स्पीज की क्लिप जोड़ा गई है. हालांकि, यह क्लिप कोई नार्मल भाषण की नहीं है, बल्कि मोदी जी के द्वारा पहली बार प्रधानमंत्री बनने के समय में दिए गए भाषण की लगाई गई है. इसी कारण से इसे cameo नहीं कहा जाएगा.
हालांकि, इंटरनेट पर इस ही सीन की चर्चा की जा रही है. कई लोगों का कहना हैं कि मूवी के इस सीन के कारण ही कई दर्शक सिनेमाघर जाएंगे. देखना यह हैं कि क्या धुंरधर-2 भी धुरंधर की तरह लोगों के बीच में अपना जलवा बिखेर पाएंगी या नहीं.
ये भी पढ़ें: ‘दिल के तारों को जोड़ो…’, चीन के कॉलेज में पढ़ाई की जगह इश्क का प्रेशर, किताबें छोड़ रोमांस करने की सलाह
