गुजरात से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां पर एक अंतर धार्मिक लव मैरिज का खौफनाक अंत हो गया है. बता दें कि सरफराज नाम के एक युवक ने अपने पत्नी पूजा की पैडल से पीट-पीटकर हत्या कर दी है. पति ने पत्नी पर पैडल से इतना जोरदार हमला किया है कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई है.
बिहार से सूरत आए थे रहने
जानकारी के अनुसार दोनों ने बिहार में एक दूसरे से लव मैरिज की थी. परिवार के खिलाफ जाकर दोनों ने एक दूसरे से शादी की थी, जिसके बाद दोनों सूरत में आकर अपना जीवनयापन कर रहे थे. इसी बीच सरफराज को अपनी पत्नी पर किसी के साथ अफेयर होने का शक हुआ. शक और ज्यादा गहराया, जब पूजा अपने गोद लिए भाई प्रेम से बात करने लगी थी. पूजा का अपने भाई से बात करना, सरफराज को बिल्कुल भी पसंद नहीं था. इसी वजह से दोनों के बीच झगड़े देखने को मिलते थे.
पैडल से पूजा की छाती पर प्रहार
इसी विवाद ने एक बड़ा रूप ले लिया. दरअसल, मोराभागल इलाके में बॉटेनिकल गार्डन के निकट दोनों के बीच बहुत ज्यादा बहस हुई. बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सरफराज ने गुस्से में पैडल से पूजा की छाती पर काफी तेज से प्रहार करना शुरू किया.
हमले में पूजा बेहद गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही रंदेर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, आरोपी अभी पुलिस के चंगुल से फरार चल रहा है. इसलिए इलाके में चारों तरफ आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें: झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल, जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या
