सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. ऐसे में कई बार लोग फेमस हो जाते हैं. तो कई बार सीसीटीवी फुटेज से फेमस हो जाते हैं. हालांकि, सोशल मीडिया के दौर में लाइक पाने के कारण व्यक्ति कुछ भी करने को तैयार रहता है. ऐसे में एक वीडियो लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों के दिल में डर बैठा दिया है.
प्लास से निकाला दांत
वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर drshuklakinic के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में एक व्यक्ति महिला का दांत प्लास की मदद से उखाड़ते हुए दिखाई दे रहा है. हालांकि, वीडियो में महिला के चेहरे पर साफ दर्द दिखाई दे रहा है. डॉक्टर के पास जब दांत निकलवाने के लिए जाते हैं. तो वह उस हिस्से को सुन्न कर देता है. हालांकि, इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि बिना किसी भी प्रोफेशनल के वह प्लास से महिला के मुंह से दांत निकाल रहा है.
यूजर का रिएक्शन
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों का इसपर भर-भर का रिएक्शन आने लग गया. वह जमकर इस पर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. कई लोगों ने व्यक्ति को अनपढ़ कहा, तो वहीं कई लोग वीडियो का मजाक बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, यह वीडियो काफी चिंताजनक है.
ये भी पढ़ें: इजरायल ने मारे हिजबुल्लाह के 570 आतंकवादी! 130 मिसाइल लॉन्चर भी नष्ट; IDF ने दी जानकारी
