प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से फोन कॉल पर बात की है. इस दौरान पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालातों का मुद्दा भी शामिल है.
पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत की. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान मसूद पेजेश्कियन को ईद-उल-फितर और ईरानी नए साल नवरोज की बधाई दी हैं. इस फोन कॉल में दोनों नेताओं के बीच त्योहारों की बधाई देने के साथ-साथ मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालातों को लेकर और सुरक्षा से जुड़े हुए कई गंभीर मुद्दों पर बात की गई है.
वैश्विक विकास का रास्ता है शांति
प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई है कि मिडिल ईस्ट में यह त्योहार पूरे सीजन शांति और स्थिरता लेकर आएगा. आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से लगातार चल रहे युद्ध और तनाव के बीच उनका यह संदेश काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि अगर वैश्विक विकास करना है कि तो उसके लिए शांति ही असली रास्ता है.
हमलों की कड़ी निंदा
ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया के बुनियादी ढांचों पर होने वाले हमलों की भी कड़ी निंदा की है. पीएम मोदी का मानना है कि इस तरह के हमलों से क्षेत्रीय स्थिरता खतरे में पड़ने के साथ-साथ वैश्विक सप्लाई की श्रृंखला भी काफी बुरी तरह प्रभावित होती है. उन्होंने कहा है कि इससे पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के ऊपर बुरा असर पड़ता है.
ईरानी सरकारी की सराहना की
इस दौरान राष्ट्रपति से बात करते हुए पीएम मोदी ने नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए भी जोर दिया है. उन्होंने इस दौरान कहा है कि यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ते हमेशा पूरी तरह से खुले और सुरक्षित रहें, जिससे व्यापार में किसी तरह की कोई समस्या या फिर रुकावट न आए. पीएम मोदी ने इस दौरान ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे समर्थन की भी सराहना की है.
यह भी पढ़ें- केरल में बीजेपी का चुनावी ब्लूप्रिंट तैयार! जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट; 11 नामों का किया ऐलान
